पश्चिम मिदनापुर में पटाखा कारखाने में विस्फोट, मालिक की मौत
कोलकाताPublished: Dec 16, 2018 10:10:42 pm
मृतक की पहचान संजीव मंडल के रूप में हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार वह कारखाने का मालिक था।
पश्चिम मिदनापुर में पटाखा कारखाने में विस्फोट, मालिक की मौत
कोलकाता पश्चिम मिदनापुर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे पटाखे के अवैध कारखाने में हुए जोरदार विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजीव मंडल के रूप में हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार वह कारखाने का मालिक था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार संजीव लम्बे समय से अवैध ढंग से पटाखा कारखाना चला रहा था। रविवार को उन्हें जोरदार विस्फोट की आवाज सुनाई दी। विस्फोट की आवाज इतनी जोरदार थी कि पूरा इलाका कांप उठा। लोग दौड़ कर संजीव के घर के पास पहुंचे तो देखे, घर की छत उड़ गई है। घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था। संजीव का शव झुलसे हालत में पड़ा हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला है कि संजीव अपने घर में पटाखे बना रहा था। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि पटाखा बनाते समय विस्फोट हुआ। विस्तृत जांच जारी है। इससे पहले जिले के पिंगला इलाके में पटाखा कारखाने में विस्फोट हुआ था। विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई थी।