script1 लाख के नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार | Fake currency sized from west bengal's maldah | Patrika News

1 लाख के नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Oct 13, 2018 10:57:59 pm

उनके नाम भीम मंडल (20) एवं पलास मंडल (19) है। दोनों वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के चर सूजपुर ग्राम के निवासी बताए जा रहे हैं।

kolkata west Bengal

1 लाख के नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार

कोलकता

भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के मालदह जिले से पुलिस ने शुक्रवार देर रात १ लाख रुपए के नकली नोट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके नाम भीम मंडल (20) एवं पलास मंडल (19) है। दोनों वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के चर सूजपुर ग्राम के निवासी बताए जा रहे हैं। शनिवार को दोनों को आदलत में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया। पूछताछ की जा रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक अर्णव घोष ने बताया कि दोनों को शुक्रवार की रात खुजुरिया आउटपोस्ट के पुलिसकर्मियों ने पीटीएस मोड़ के नजदीक से गिरफ्तार किया। रात लगभग 1:00 बजे दोनों साइकिल से राष्ट्रीय राजमार्ग-34 से जा रहे थे। नाका चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को उन पर संदेह हुआ। तलाशी के दौरान उसके पास से नकली नोट मिले। खुजुरिया पुलिस आउट पोस्ट के एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों नकली नोट किसी को देने के लिए जा रहे थे। पुलिस को उन पर संदेह न हो इसलिए साइकिल से जा रहे थे। दोनों कुरियर है। उनसे पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि नकली नोट दोनों किसके पास लाए थे और किसको देने जा रहे थे। जांच जारी है।
———————————

मालदह में आंतक फैलाने की कोशिश नाकाम, 96 बम बरामद

कोलकाता
पश्चिम बंगाल के मालदह जिले के वैष्णनगर इलाके में आतंक फैलाने की कोशिश को नाकाम करते हुए पुलिस ने शनिवार की शाम खोसालपुर इलाके से 96 बम बरामद किए। बम एक मैदान में पांच बाल्टियों में भर कर रखे हुए थे। सबसे पहले एक स्थानीय व्यक्ति ने बमों को देखा। उसने तुंरत पुलिस को खबर दी। खबर पाकर पुलिस पहुंची। बम निरोधक दस्ते ने बमों को निष्क्रिय किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पता लगाने का प्रायस किया जा रहा है कि मैदान में इतने बम किसने और क्यों रखे थे? समाचार लिखे जाने तक पुलिस को इस बारे में कोई सुराग नहीं मिला था। प्राथमिक तौर पर पुलिस का अनुमान है कि दुर्गापूजा के दौरान आंतक फैलाने की नीयत से किसी ने इतने बम जमा कर रखे थे।

ट्रेंडिंग वीडियो