scriptकोलकाता से नकली नोट तस्कर गिरफ्तार, 5 लाख के नकली नोट जब्त | Fake note smuggler arrested from Kolkata, 5 lakh seized | Patrika News

कोलकाता से नकली नोट तस्कर गिरफ्तार, 5 लाख के नकली नोट जब्त

locationकोलकाताPublished: Feb 26, 2020 05:55:55 pm

तीनों मूल रूप से बिहार के निवासी हैं, लेकिन मुंबई में रहते हैं और वहां से जाली नोट लेकर कोलकाता में तस्करी करने पहुंचे थे…

कोलकाता से नकली नोट तस्कर गिरफ्तार, 5 लाख के नकली नोट जब्त

कोलकाता से नकली नोट तस्कर गिरफ्तार, 5 लाख के नकली नोट जब्त

कोलकाता

कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के जवानों ने मंगलवार शाम महानगर से 5 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान मो. शाहिद (34), मो. सलीम शेख (36) और अंजार शेख (36) के तौर पर हुई है। शाहिद मूल रूप से बिहार के किशनगंज थाना क्षेत्र के सयताबारी गांव का निवासी है, जबकि मो. सलीम और अंजार शेख इसी जिले के साकिन मलिनगांव का निवासी है।
—-
मुंबई से नकली नोट लाए थे
एसटीएफ सूत्रों के अनुसार तीनों मूल रूप से बिहार के निवासी हैं, लेकिन मुंबई में रहते हैं और वहां से जाली नोट लेकर कोलकाता में तस्करी करने पहुंचे थे। पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि ये नकली नोट लेकर यहां क्यों आए थे।
—-

यूं दबोचे गए
एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर तीनों को मैदान थाना क्षेत्र में मेयो रोड पर पकड़ा गया। सादी वर्दी में एसटीएफ की टीम ने सभी को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर इनके पास से 2000 के 100 और 500 के 600 जाली नोट बरामद किए गए।
—–
पेशेवर तस्कर हैं

प्राथमिक जांच के आधार पर एसटीएफ के अधिकारियों का अनुमान है कि ये पेशेवर तस्कर हैं। मुंबई, बिहार पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में ये जाली नोटों की तस्करी करते रहे हैं। इस गोरखधंधे में इनके साथ और कई लोग हैं। उनके बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो