script

पिता ने बेटी का जबरदस्ती कराया गर्भपात

locationकोलकाताPublished: Sep 18, 2018 02:01:01 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

-पुलिस से की गई शिकायत

kolkata west bengal

पिता ने बेटी का जबरदस्ती कराया गर्भपात

 

 

मुर्शिदाबाद . आनर किलिंग का नया मामला सामने आया है। उसके पिता बेटी की हत्या नहीं कर पाए, तो उसके गर्भ में पल रहे बच्चे का गर्भपात करा दिया। लड़की के घरवालों ने बहाना बनाकर उसको अपने घर बुलाया और जबरन उसका गर्भपात करवा दिया। नवदम्पती इससे काफी डर गए हैं। वे पुलिस से मदद की मांग रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार मुर्शिदाबाद की चांदनी खातून ने तारकेश्वर भाटा गांव के आस्तिक मुनी के साथ दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। तारकेश्वर में दोनों का जीवन ठीक से चल रहा था। अचानक पता चला कि चांदनी गर्भवती है। इसकी जानकारी जैसे ही चांदनी के घरवालों को मिली, तो वे बर्दाश्त नहीं कर पाए। उन्होंने चांदनी को बहाने से अपने घर बुलाया और उसका गर्भपात करवा दिया। उसके बाद उसे घर में ही कैद कर दिया। चांदनी मौका पाकर पति के पास भागकर चली गई। इसके बाद दोनों ने पुलिस से शिकायत की। इस घटना से वे काफी भयभीत हैं। उनका आरोप है कि चांदनी के मायके वाले हिन्दू लड़के से शादी को स्वीकार नहीं कर पाए हैं। इसलिए वे चांदनी के गर्भ में पल रहे बच्चे को गिरवा दिए। उनको डर है कि कहीं उनकी हत्या न कर दी जाए। पति-पत्नी ने पुलिस ने मदद मांगी है। हाल ही में बर्दवान में ऐसी ही एक घटना घटी थी, जिसमें लड़की के पिता और भाई ने इसलिए लड़की की हत्या कर दी थी, क्योंकि वह एक हिन्दू लड़के से प्यार करती थी।

 

kolkata west bengal

हवाई अड्डे से विदेशी मुद्रा के साथ चार महिलाएं गिरफ्त में

– कोलकाता से बैंकाक जाने वाली थी
कोलकाता . नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चार महिलाओं को कस्टम्स की वायु खुफिया इकाई के अधिकारियों ने विदेशी मुद्रा के साथ हिरासत में लिया है। चारों से पूछताछ की जा रही है। चारों कोलकाता से बैंकाक जाने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंची थी। चारों पर बिना जानकारी दिए तथा छुपाकर विदेशी मुद्रा ले जाने की कोशिश का आरोप है। आरोपियों के नाम शेहनाज, सितारा बेगम, गुलशन तथा नसीम बेगम है। सूत्रों के अनुसार चारों महिलाएं सोमवार को कोलकाता से स्पाइसजेट की उड़ान से बैंकाक जाने वाली थी। उनके सामानों की जांच करने पर शेहनाज के पास से 15 हजार यूरो, सितारा के पास से 45 हजार 500 यूरो, गुलशन के पास 33 हजार 500 यूरो तथा नसीमा के पास से 35 हजार यूरो मिलें। जिसकी भारतीय मुद्रा में कीमत 12,27,00० रुपए, 37,21,900 तथा 27,40,300 व 28,63,000 रुपए आंकी गई है।

 

ट्रेंडिंग वीडियो