scriptलगातार 3 बेटियां जनने पर गृहवधू की हत्या का आरोप | female was killed due to giving birth girl child. | Patrika News

लगातार 3 बेटियां जनने पर गृहवधू की हत्या का आरोप

locationकोलकाताPublished: Jan 14, 2019 03:27:57 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– दक्षिण 24 परगना जिले के जीवनतल्ला थाना क्षेत्र के घुटियारी शरीफ इलाके में गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती एक महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम रहीदा बीवी(26) है। शुक्रवार की रात उसे उसके ससुराल वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया था।

Kolkata, West Bengal, India

लगातार 3 बेटियां जनने पर गृहवधू की हत्या का आरोप

 

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के जीवनतल्ला थाना क्षेत्र के घुटियारी शरीफ इलाके में गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती एक महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम रहीदा बीवी(26) है। शुक्रवार की रात उसे उसके ससुराल वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज चलने के दौरान शनिावार की सुबह अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। उसका इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार 10 दिनों पहले उसने एक बच्ची को जन्म दिया था। शुक्रवार को उसे काफी कमजोर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान भी थे। ऐसा लग रहा था मानो उसने कई दिनों से सही से खाना नहीं खाया था। पुलिस ने उसके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके वालों का दावा है कि उनकी बेटी को उसके ससुरालवालों ने लगातार 3 बेटियों के जन्म देने पर पीट-पीटकर मार डाला। उन्होंने बताया कि रहीदा का 8 साल पहले माशीम दीवान के साथ विवाह हुआ था। विवाह के 2 साल बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया लेकिन उसके बाद उसने दो बेटियों को जन्म दिया। लगातार 2 बेटियों के होने की वजह से उसके ससुराल वाले पहले से ही उससे चिढ़े हुए थे। उन्हें उम्मीद थी कि इस बार वो बेटे को जन्म देगी मगर इस बारे भी उसने एक लडक़ी को जन्म दिया। इससे उसके ससुराल वाले काफी क्षुब्ध थे। यहां तक कि बच्ची के जन्म के बारे में उन्होंने ना किसी को बताया और ना कोई अनुष्ठान किया। रहीदा का मायके वालों से मिलना-जुलना भी बंद करा दिया। आए दिन उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जाता था। उनके अनुसार उससे प्रसव के बाद घर लौटते ही उसके ससुरालवाले उससे घर के सारे काम करवाने लगे थे। इसी वजह से उसकी हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों के दवाब में आकर उसके ससुरालवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। मृतका के मायके वालों की शिकायत के आधार पर शनिवार की रात घटना की जांच में जुटी जीवनतल्ला थाने की पुलिस ने माशीम दीवान और उसके पिता सह ४ लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। वहीं राहीदा की नवजात बच्ची को उसके मायके वालों को सौंप दिया गया है, फिलहा ल वही उनका ख्याल रख रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो