scriptमहिला का फंदे पर लटका शव बरामद | females dead body found hanging in her room. | Patrika News

महिला का फंदे पर लटका शव बरामद

locationकोलकाताPublished: Dec 22, 2018 03:44:03 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतल्ला थाना क्षेत्र के बरूआपाड़ा इलाके से एक महिला का फंदे पर लटका हुआ शव बरामद किया गया। मृतका का नाम सुरैया बीवी है।

Kolkata, West Bengal, India

महिला का फंदे पर लटका शव बरामद

– आरोप: बेरोजगार पति ने रूपयों के लिए कर दी हत्या

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतल्ला थाना क्षेत्र के बरूआपाड़ा इलाके से एक महिला का फंदे पर लटका हुआ शव बरामद किया गया। मृतका का नाम सुरैया बीवी है। गुरुवार की शाम उसका शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया था। एक ओर जहां मृतका के ससुराल वालों का दावा है कि उसने आत्महत्या की है। वहीं उसके मायके वालों का आरोप है कि उसके पति और ससुरालवालों ने पहले उसकी गला घोंटकर हत्या की और फिर आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया। उनके अनुसार उन्होंने 7 साल पहले अपनी बेटी का विवाह मनोजीत तालुकदार के साथ कराया था। विवाह के पहले वह दुकानों में काम किया करता था लेकिन शादी के बाद जुए के नशे में उसने वह भी छोड़ दिया। परिवार का खर्च उठाने के लिए वह अक्सर अपनी पत्नी को मायके से रूपए लाने का दवाब दिया करता था। ऐसा न करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। मजबूरन वह मायके से रूपए लाकर अपने ससुराल का खर्च उठाया करती थी। इसके लेकर भी दोनों के बीच विवाद हुआ करता थे। स्थानीय लोगों के अनुसार गुरूवार की शाम भी रूपयों की तंगी की वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। मृतका के मायके वालों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति और ससुराल के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो