दखल को लेकर दो गुटों में संघर्ष, फायरिंग!
हावड़ा में चटर्जीहॉट थाना इलाके के भट्टाचार्य पाड़ा क्षेत्र की घटना
कोलकाता
Published: June 05, 2022 11:56:15 pm
हावड़ा. कोलकाता. चटर्जीहॉट थाना अंतर्गत भट्टाचार्य पाड़ा इलाके में दखल को लेकर दो गुटों में संघर्ष की घटना घटी। इस संघर्ष के दौरान फायरिंग भी की गई। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया, इससे इलाके में दहशत का माहौल है।
इस संघर्ष में घायल सोहम भट्टाचार्य ने बताया कि आकाश मलिक अपने दल के साथ शनिवार की रात को उस पर हमला कर दिया। सोहम ने यह भी आरोप लगाया कि आकाश के लोगों ने इस दौरान उस पर फायरिंग भी की। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। हालांकि उसके शरीर पर गोली लगने के निशान नहीं मिले है। घटना के बाद आकाश मलिक अपने साथियों के साथ फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर चटर्जीहॉट के थाना प्रभारी सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी करवाई, लेकिन हमला करने वाला आरोपी आकाश मलिक फरार हो गया। पुलिस ने देर रात तक सघन छापेमारी अभियान चलाकर आकाश को गिरफ्तार कर लिया।
फायरिंग की घटना से किया इनकार
इधर,पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है। पुलिस का कहना है यह दो गुटों का झगडा है, आकाश ने सोहम पर हमला किया था, जिसमें उसके शरीर पर कई चोट के निशान मिले है। फायरिंग जैसी कोई बात नहीं है। पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी आकाश मलिक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
दोनों ही अपराधिक गतिविधि में लिप्त
पुलिस ने बताया कि सोहम और आकाश दोनों ही अपराधिक गतिविधि में लिप्त है। दोनों गिरोह में आए दिन झगडा होता रहता है। शनिवार की रात को भी आकाश ने सोहम पर हमला किया। इसम़ें सोहम घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि दोनों इलाके में अपने दखलदारी को लेकर अक्सर संघर्ष करते हैं। इस संघर्ष की वजह से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस की ओर से इलाके में लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है। इसके अलावा आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है, ताकि अन्य को भी गिरफ्तार किया जा सके।

दखल को लेकर दो गुटों में संघर्ष, फायरिंग!
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
