कोलकाता

जलकर राख हो गया आशियाना

उत्तर 24 परगना जिले के न्यूबैरकपर थाना क्षेत्र के चांदपुर इलाके में आग की चपेट में आने से एक कच्चा मकान जलकर राख हो गया। दो दमकलों के आधे घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

कोलकाताDec 21, 2018 / 04:34 pm

Jyoti Dubey

जलकर राख हो गया आशियाना

कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिले के न्यूबैरकपर थाना क्षेत्र के चांदपुर इलाके में आग की चपेट में आने से एक कच्चा मकान जलकर राख हो गया। मकान खाली रहने की वजह से किसी को शारीरिक क्षति तो नहीं हुई, लेकिन पाल परिवार के सिर से छत का साया जरूर उठ गया। सूत्रों के अनुसार मंगलवार की शाम घर के मालिक शुभ्रराम पाल और उनकी पत्नी अर्पणा पाल कीर्तन गाने पास के गांव में गए हुए थे। रात के 8 बजे के करीब अचानक स्थानीय लोगों ने देखा कि उनके घर से आग की लपटें निकल रही है। आग की लपटें तेजी से पूरे घर को अपनी चपेट में ले रही थी। उन्होंने तत्परता के साथ घटना की जानकारी दमकल और शुभ्रपाल को दी। जानकारी मिलते ही दौड़ते-भागते पाल दम्पत्ती घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस भी दो दमकलों के साथ घाटनास्थल पर पहुंची। दमकलों के आधे घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इससे पहले ही बांस और अन्य दाह पदार्थों से बना यह कच्चा मकान जलकर स्वाहा हो गया था। प्रथामिक जांच के आधार पर पुलिस और दमकल को अनुमान है कि आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट हो सकता है। घटना की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.