scriptलिलुआ में प्लास्टिक कारखाने में आग | fire in liliuah plastic factory | Patrika News

लिलुआ में प्लास्टिक कारखाने में आग

locationकोलकाताPublished: Nov 08, 2018 10:32:48 pm

Submitted by:

Nirmal Mishra

लिलुआ में प्लास्टिक कारखाने में आग
– 3 दमकलों ने पाया आग पर काबू

kolkata

लिलुआ में प्लास्टिक कारखाने में आग

लिलुआ में प्लास्टिक कारखाने में आग

– 3 दमकलों ने पाया आग पर काबू
हावड़ा

लिलुआ थाना इलाके के भट्टनगर गोलबाड़ी के समीप गुरुवार की सुबह एक प्लास्टिक कारखाने में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीन दमकलों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया। दमकल सूत्रों के मुताबिक यह आग गोलबाड़ी के समीप प्लास्टिक के पाइप तैयार करने वाले कारखाने के र²ी माल में लगी। आग लगने के दौरान कारखाना बंद था। कारखाने की र²ी में आग किसी चिंगारी के कारण लगी है। ऐसा लग रहा है। कारखाना बंद होने के कारण भारी मात्रा में प्लास्टिक की र²ी जमा थी। उसी में आग लग गई। सबसे पहले स्थानीय लोगों ने कारखाने से धुआं निकलते हुए देखा गया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए अपने स्तर पर प्रयास किया। उसके बाद दमकल को सूचना दी गई। तीनों दमकलों आग को बुझा दिया। राहत की बात रही कि इस आग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। समय पर दमकल ने आग को बुझाया नहीं होता तो आग धीरे धीरे बस्ती इलाके में फैल जाती। आग लगने के कारण आस पास के मकान के लोग घर छोड़ कर थोड़ी दूर चले गए थे। उनका कहना था कि दुर्गापूजा के बाद से ही कारखाने में काफी र²ी जमा थी। पुलिस ने बताया कि आग बुझाने में सभी लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई नहीं तो आग तेजी से फैल कर अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लेती। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटों के कारण आस पास के लोग अपने घरों से निकल गए थे। सभी लोगों ने आग को बुझाने में जुट गए। दमकल के अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की छान बीन की जा रही। कारखाने में अग्निशमन व्यवस्था नहीं थी। आग लगने के कारण आस पास के मकान के लोग घर छोड़ कर थोड़ी दूर चले गए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो