script

शहर के 2 इलाकों में लगी आग आग, कोई हताहत नहीं.

locationकोलकाताPublished: Jun 02, 2019 02:45:06 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– मध्य कोलकाता के दो अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार को आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। लोग परेशान हो गए, लेकिन समय रहते दोनों स्थानों पर दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। दोनों ही घटनाओं में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

शहर के 2 इलाकों में लगी आग आग, कोई हताहत नहीं.

कोलकाता. मध्य कोलकाता के दो अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार को आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। लोग परेशान हो गए, लेकिन समय रहते दोनों स्थानों पर दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। दोनों ही घटनाओं में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना टेंगरा थाना क्षेत्र के दक्षिण टेंगरा इलाके में शुक्रवार की दोपहर को घटी। जहां रबर सामग्रियों के एक गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देखते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही घटनास्थल पर ३ दमकलें पहुंची। दमकलों के घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ है लेकिन गोदाम में रखे सभी सामग्रियों के जल जाने से भारी आर्थिक क्षति हुई है।

वहीं शाम को इंटाली थाना क्षेत्र के सियालदह स्टेशन के समीप वैट में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आस-पास के दुकानदारों ने नजदीकी ट्रैफिक गार्ड को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी स्थानीय थाने की पुिलस को भी दी गई। जिसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस व 2 दमकलें घटनास्थल पर पहुंची। चंद मिनटों के अंदर ही आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना की जांच में जुटी पुलिस के अनुसार दोनों ही मामलों में अब तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय थाने की पुलिस उक्त घटनाओं की जांच में जुट गई है।

——————————-

– तालाब से शव बरामद

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर थाना क्षेत्र के चटर्जी पाड़ा इलाके में तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शुक्रवार की सुबह प्रात: भ्रमण कर रहे लोगों ने शव को तालाब में पड़े हुए देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो