scriptलकड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, राख हुई लाखों की संपत्ति | fire in wooden godown, lass of lakhs of rupees. | Patrika News

लकड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, राख हुई लाखों की संपत्ति

locationकोलकाताPublished: Mar 30, 2019 03:52:35 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– हुगली जिले के चुंचूड़ा थाना क्षेत्र के तालडांगा संलग्न इलाके में एक लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग से देखते ही देखते लाखों का माल जलकर राख हो गया। घटनास्थल पर 3 दमकलों ने पहुंचकर कई घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

लकड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, राख हुई लाखों की संपत्ति

हुगली. जिले के चुंचूड़ा थाना क्षेत्र के तालडांगा संलग्न इलाके में एक लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग से देखते ही देखते लाखों का माल जलकर राख हो गया। घटना में किसी को शारीरिक क्षति तो नहीं पहुंची मगर गोदाम में रखा माल, वाहन और आस-पास के मकानों को नुकसान पहुंचा है। घटनास्थल पर 3 दमकलों ने पहुंचकर कई घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की तडक़े लगभग 3 बजे सो रहे स्थानीय लोगों की जलने की बदबू से नींद खुली तो देखा कि पूरा इलाका धुएं से भरा हुआ है। गोदाम में भीषण आग लगी हुई है और उसकी लपटें तेजी से गोदाम से सटे घरों की ओर फैलती जा रही है। उन्होंने तत्परता के साथ घटना की जानकारी पुलिस व दमकल को दी। घटनास्थल पर ३ दमकलें पहुंची और घंटो मशक्कत कर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने दमकल पर घटनास्थल पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार जानकारी देने के लंबे समय के बादल घटनास्थल पर दमकलों के पहुंचने की वजह से ही ज्यादा नुकसान हुआ है। साथ ही गोदाम में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ मौजूद रहने की वजह से आग ने उसके अंदर रखे सारे सामान को राख में तब्दील कर दिया है। दमकल की ओर से इस बारे में स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। घटना की जांच में जुटी पुलिस व दमकल ने आग लगने का सही कारण तो नहीं बताया है पर उनका अनुमान है कि आग शॉट-सर्किट की वजह से लगी होगी।

उल्लेखनीय है कि गत गुरुवार की तडक़े चुंचूड़ा थाना क्षेत्र के चंदनपुर इलाके में एक मकान में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की झुलसने से मौत हो गई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो