scriptप. बंगालः ममता बनर्जी की पार्टी दो गुटों के बीच फायरिंग, दो घायल | Firing between two factions of Mamta Banerjee's party, 2 injured | Patrika News

प. बंगालः ममता बनर्जी की पार्टी दो गुटों के बीच फायरिंग, दो घायल

locationकोलकाताPublished: Dec 13, 2019 08:26:45 pm

इलाके में तनाव, बड़ी संख्या में पुलिस तैनात

प. बंगालः ममता बनर्जी की पार्टी दो गुटों के बीच फायरिंग, दो घायल

प. बंगालः ममता बनर्जी की पार्टी दो गुटों के बीच फायरिंग, दो घायल

कोलकाता

पश्चिम बर्दवान जिले के केतुग्राम में गुरुवार रात तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान बेड़ूग्राम निवासी बाबुल शेख व सुनील माझी के रूप में हुई है। दोनों तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। घायलों को बोलपुर के सियान अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्हें दबोचने के लिए सघन छापेमारी अभियान शुरू किया गया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार केतुग्राम के बेड़ूग्राम में बुधवार को नवान्न उत्सव चल रहा था। उत्सव में महिलाओं के लिए प्रतियोगिता चल रही थी। जहां युवा तृणमूल कांग्रेस नेता काजी जहिरुल आलम उर्फ राज भी पहुंचे थे। उसी समय अचानक दूसरे गुट के लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों की ओर से की गई फायरिंग में दो लोग घायल हो गए।
जिला तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का आरोप है कि हमलावर माकपा के समर्थक हैं, लेकिन स्थानीय माकपा इकाई के नेताओं ने आरोप को झूठा बताया है। माकपा नेताओं का कहना है कि वे अपना अंदरूनी विवाद छुपाने के लिए आरोप हमारी पार्टी के समर्थकों पर मढऩे का प्रयास कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो