कोलकाता

मालदह में तृणमूल के दो गुटों में फायरिंग, दो घायल

– इलाके में तनाव, पुलिस तैनात

कोलकाताSep 13, 2018 / 10:57 pm

Ashutosh Kumar Singh

मालदह में तृणमूल के दो गुटों में फायरिंग, दो घायल

कोलकाता
मालदह जिले के हरिशचंद्रपुर के तालपुकुर इलाके में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में हुई जोरदार फायरिंग में दो निर्दोष लोग घायल हो गए। दोनों को गोली लगी है। इलाज के लिए निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना को लेकर इलाके में तनाव व्याप्त है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। चांचल के सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सजलकांति विश्वास स्थिति पर नजर रख रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता ईशाक शेख और नईमूल शेख के बीच तीन बीघा जमीन को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को दिनदहाड़े तालपुकुर बाजार के नजदीक दोनों गुट के लोग भिड़ गए। दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। ईशा शेख गुट की तरफ से चलाई गई गोली से रफीक इस्लाम व नईमूल हक की ओर से चलाई गई गोली से बापी हरिजन घायल हो गए। घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है। वारदात के बाद से ईशा और नईमूल दोनों फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस कुछ लोगों को थाने में रोककर पूछताछ कर रही थी। जिला तृणमूल इकाई ने वारदात के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है। जिला कांग्रेस इकाई ने आरोप को झूठा बताया है।
—-
कालियाचक में दो भाई घायल
उधर कालियाचक इलाके में दो क_ा जमीन को लेकर दो गुटों में हुई मारपीट में दो सगे भाई घायल हो गए। उन पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया है। दोनों भाईयों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में मामला दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर दोनों गुटों में तनाव है। पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है।

Home / Kolkata / मालदह में तृणमूल के दो गुटों में फायरिंग, दो घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.