scriptप्वाइंट ब्लैंक रेंज से तृणमूल कार्यकर्ता पर फायरिंग | Firing on Trinamool worker from point blank range. | Patrika News

प्वाइंट ब्लैंक रेंज से तृणमूल कार्यकर्ता पर फायरिंग

locationकोलकाताPublished: May 29, 2019 03:41:57 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– कूचबिहार के पुंडीबाड़ी की घटना
– गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती घायल प्रसनजीत विश्वकर्मा।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

प्वाइंट ब्लैंक रेंज से तृणमूल कार्यकर्ता पर फायरिंग

कोलकाता. कूचबिहार जिले के पुंडीबाड़ी थाना इलाके में एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता पर अज्ञात हमलावरों ने प्वाइंट ब्लैंक रेंज से फायरिंग की। उसे कूचबिहार मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली उसके कमर के पास लगी है। घायल का नाम प्रसनजीत विश्वकर्मा है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रसनजीत का मिट्टी का व्यवसाय है। घर के पास ही उसका कार्यालय है। रविवार की रात घर लौटते समय एक मिठाई की दुकान के पास कुछ अज्ञात बाईक सवारों ने उसका रास्ता रोका और उस पर 2 गोलियां दाग दीं। पहली गोली का निशाना चूका, दूसरी गोली उसकी कमर में लगी। हमलावर वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे तत्परता के साथ नजदीकी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक हो जाने पर उसे कूचबिहार मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में स्थानातंरित करा दिया गया है। उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

पीडि़त के परिजनों को अब तक हमले का कारण नहीं समझ आया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का दावा है कि पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता होने की वजह से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उस पर हमला किया है। हमलावर उसकी हत्या की फिराक में थे। पुलिस इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए प्रसनजीत के बयान देने की स्थिति का इंतजार कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो