scriptसौमिता बनी सियालदह की पहली पैसेंजर लोको पायलट | first female loco pilot in sealdah passanger | Patrika News

सौमिता बनी सियालदह की पहली पैसेंजर लोको पायलट

locationकोलकाताPublished: Oct 09, 2018 09:56:58 pm

Submitted by:

Renu Singh

पूर्व रेलवे की ओर से महिला सशक्तिकरण की ओर एक और कदम बढ़ाया है। पैसेंजर ट्रेन की पहली महिला लोक ो पायलट सौमिता राय ने सोमवार को रानाघाट मातृभूमि लोकल चलाकर सेवा की शुरूआत की।

kolkata west bengal

सौमिता बनी सियालदह की पहली पैसेंजर लोको पायलट

पूर्व रेलवे की ओर से महिला सशक्तिकरण की ओर एक और कदम बढ़ाया है। पैसेंजर ट्रेन की पहली महिला लोक ो पायलट सौमिता राय ने सोमवार को रानाघाट मातृभूमि लोकल चलाकर सेवा की शुरूआत की। टे्रन की गार्ड की भूमिका में सविता साव व आरआरआई का संचालन पापिया श्रीवास्तव ने संचालन कि या। रानाघाट मातृभूमि लोकल में पहरेदारी के लिए महिला आरपीएफ की नियक्ति भी गई है। रेलवे की ओर बताया गया कि महिला सशक्तिकरण के लिए सियालदह डिवीजन में महिला पायलट की संख्या बढ़ाई जाएगी।
————————-

पाकुड़ -मालदह शाखा में 25 केवी एसी ट्रैक्शन के साथ विद्युतीकृत
पूर्व रेेलवे क ा पाकुड़-मालदह रूट अब पूरी तरह से विद्युतीकृत हो गया है।
पाकुड़-मालदह शाखा को अब 25 केवी एसीके साथ पूरी तरह विद्युतीकृत किया गया है। है। इस शाखा में 75 केएमपीएच पर चलने वाली ट्रेन के लिए सीआरएस (रेलवे सुरक्षा आयुक्त) स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही हावड़ा व सियालदाह से मालदह तक पूरे मार्ग को विद्युतिकृत किया गया है। इस खंड में जल्द ही मालगाड़ी सेवाएं चालूं होगी। एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएंगी।
भेदिया व नोआदार में पावर ब्लॉक
पूर्व रेलवे के रामपुरहाट व खाना शाखा के भेदिया व नोआदार में ट्रैक के रखरखाव के लिए अनिवार्य रूप में 5 अक्टूबर से 9 दिसंबर 2018 पर निर्धारित दिनों में पावर ब्लॉक रहेगा। प्रत्येक रविवार, बुधवार और शक्रवार को भेदिया और नोआदार के बीच 3 घंटे (रात 9 बजे से रात 12 बजे तक) यातायात ब्लॉक होगा। परिणामस्वरूप गाड़ी संख्या 12516 सिलचर – त्रिवेन्द्रम एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को 12510 गुवाहाटी – बैंगलोर कैंट से प्रत्येक गुरुवार को रवाना किया जाएगा। यह टे्रन गुवाहाटी से अजीमगंज, कटवा होते हुए जाएगी।


प्रथम सत्र में खुले रहेंगे कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र
दुर्गापूजा के दौरान 16 से 19 अक्टूबर तक कोलकाता व हावड़ा के कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण केन्द्र पर दो के बजाया केवल सत्र में खुले रहेंगे। टिकट काउंटर सुबह 8.00 बजे से दोपहर २ बजे तक खुले रहेंगे। इसके साथ ही अवसर पर 6 नवम्बर काली पूजा दिन भी यह पहले सत्र में ही खुला रहेगा।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो