scriptTMC West Bnegal : तृणमूल कांग्रेस की पहली आभासी शहीद रैली | First virtual martyr rally of Trinamool Congress Today | Patrika News

TMC West Bnegal : तृणमूल कांग्रेस की पहली आभासी शहीद रैली

locationकोलकाताPublished: Jul 21, 2020 12:08:20 pm

Submitted by:

Manoj Singh

ममता बनर्जी की यह पहली बार आभासी रैली कर रही है और इस बार धर्मतल्ता स्थित सीईएससी के मुख्यालय के सामने शहीद रैली नहीं हो रही है और न ही हर साल की तरह ममता बनर्जी को सुनने के लिए हजारों की संख्या में तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों की भीड़ा जमा हुई है। हर साल ममता बनर्जी इस शहीद रैली के मंच से बड़ी राजनीतिक घोषणाए करती रही है। इस बार वे इस रैली मंच से अगले बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूकेंगी।
 

TMC West Bnegal : तृणमूल कांग्रेस की पहली आभासी शहीद रैली

TMC West Bnegal : तृणमूल कांग्रेस की पहली आभासी शहीद रैली

ममता बनर्जी करेंगी बड़ा राजनीतिक एलान
कोलकाता
करीब 27 साल पहले तत्कालीन राज्य सचिवालय राइटर्स बिल्डिंग घेराव करने के दौरान पुलिस की गोली से मारे गए युवा कांग्रेस के 13 कार्यकर्ताओं की याद में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हर साल 21 जुलाई शहीद दिवस मनाती हैं और रैली को संबोधित करती हैं। इस बार कोविड-19 महामारी के बीच वे आभासी शहीद रैली को संबोधित करेंगी। ममता बनर्जी की यह पहली आभासी रैली है और इस बार धर्मतल्ता स्थित सीईएससी के मुख्यालय के सामने शहीद रैली नहीं हो रही है और न ही हर साल की तरह ममता बनर्जी को सुनने के लिए हजारों की संख्या में तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों की भीड़ा जमा हुई है। हर साल ममता बनर्जी इस शहीद रैली के मंच से बड़ी राजनीतिक घोषणाए करती रही है। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों से मिली खबर के अनुसार इस साल भी ममता बनर्जी इस रैली मंच से अगले साल होने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूकेंगी। साथ ही तृणमूल कांग्रेस के विभिन्न कार्यक्रमों की घोषणा भी करेंगी।
इस आभासी रैली से राज्य के सभी जिलों के लोगों को जोड़ने के लिए पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। इससे आम लोगों को जोड़ने के लिए भी राज्य भर में जगह-जगह टीवी स्क्रिन लगाएं गए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया से इसे प्रसारित किया जाएगा। इसमें पार्टी के अन्य नेता भी शामिल होगें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो