scriptपांच बांग्लादेशी समुद्री डकैत गिरफ्तार | Five Bangladeshi pirate arrested | Patrika News
कोलकाता

पांच बांग्लादेशी समुद्री डकैत गिरफ्तार

बड़ी मात्रा में हथियार और बम बरामद, दक्षिण 24 परगना के कैखाली जंगल से दबोचा

कोलकाताApr 14, 2018 / 05:27 pm

Rabindra Rai

kolkata west bengal
कोलकाता
दक्षिण २४ परगना जिले के कुलतली थाना क्षेत्र के कैखाली जंगल से सटे इलाके से पुलिस ने पांच बांग्लादेशी समुद्री डकैतों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और ताजा बम बरामद किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की देर रात बारूईपुर जिला पुलिस को अपने विश्वसनीय सूत्रों से इन डकैतों के जंगलों के ईर्द-गिर्द छुपे रहने की जानकारी मिली। खबर मिलते ही बारूईपुर थाने की पुलिस ने कुलतली थाने की पुलिस के साथ मिलकर योजना बनाई और सिविल ड्रेस में पूरे इलाके को मकड़े के जाल की तरह घेर लिया। रात डेढ़ बजे के करीब पुलिस अपने ऑपरेशन में सफल हुई और पांचों डकैतों को हथियार समेत धर दबोचा।
बंदूक और बम बरामद
उनके पास से पुलिस ने कारतूस भरी 5 पाइपगन, 5 कारतूस, 1 देशी कट्टा और 7 ताजा बम बरामद किए हैं। इन डकैतों के खिलाफ आम्र्स एक्ट, अवैध घुसपैठ, डकैती समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को इन्हें बारुईपुर महकमा अदालत में पेश किया। अदालत ने इनको पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इनसे पूछताछ के बाद पता लगा रही है कि इन्होंने पहले भी डकैतों की घटनाओं को अंजाम दिया है अथवा नहीं?
पहले भी किया था गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि गत 23 मार्च को भी जिले के सुंदरवन से सटे पिरखाली जंगल में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 4 बांग्लादेशी समुद्री डकैतों को गिरफ्तार किया था।

8 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
कोलकाता. टेंगरा थाना ने 8.35 किलो गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम मीना दत्ता (40) है। पुलिस ने उसे धापा रोड से गिरफ्तार किया । शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया , जहां से उसे 27 अप्रेल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गोदाम में चोरी, एक गिरफ्तार
कोलकाता. लेदर कॉम्पलेक्स थाना अन्तर्गत हाथी ***** इलाका स्थित एक गोदाम में चोरी के आरोप में पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम रीन्टू मोला है। उसने ११ अप्रेल को गोदाम में करीब १.५ लाख रुपए के सामान की चोरी की थी।
(कार्यालय संवाददाता)

Home / Kolkata / पांच बांग्लादेशी समुद्री डकैत गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो