कोलकाता

मछलंदपुर में युवक पर चलाई गई 5 गोलियां, गंभीर रूप से घायल

 
-पुराना विवाद का मामला

कोलकाताApr 23, 2019 / 10:57 pm

Rakesh Mishra

Five bullets were fired on the youth in Fisherman, severely injured

 
 

कोलकाता
दक्षिण २४ परगना के मछलंदपुर में मंगलवार शाम को हुए शूटआउट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका नाम केष्टो दास है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केष्टो ने पुलिस को बयान दिया है कि पुराने विवाद को लेकर उस पर गोली चलाई गई है। उस पर स्थानीय एक युवक ने गोली चलाई है। इस घटना से मछलंदपुर में भारी तनाव है। केष्टो को टारगेट कर ५ राउंड गोली चलाई गई थी। इस घटना के बाद इलाके में काफी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इलाके में वर्चस्व को लेकर स्थानीय दो गुटों में पुराना विवाद चल रहा है। इसी वजह से शूटआउट की घटना घटी है। हाबरा थाने की पुलिस इस घटना की जांच कर रही
गरफा में युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

गरफा थाना इलाके के एक घर से पुलिस ने एक युवती का शव बारमद किया है। युवती का नाम सोनिया रॉय (२०) है। वह १/१३ए नेलिंगा इलाके की रहने वाली थी। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि मंगलवार सुबह ६.३५ बजे के करीब किसी ने १०० डायल पर फोन कर युवती के सीलिंग से लटककर आत्महत्या करने की जानकारी पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बहोशी की हालत में युवती को एमआर बांगुर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसकीमौत की पुष्टि की। चिकित्सकों के मुताबिक, युवती के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
 

Home / Kolkata / मछलंदपुर में युवक पर चलाई गई 5 गोलियां, गंभीर रूप से घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.