scriptसिलीगुडी से पांच कुख्यात अपराधी गिरफ्तार | Five notorious criminals arrested from Siliguri | Patrika News

सिलीगुडी से पांच कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Jul 15, 2020 07:34:14 pm

Submitted by:

Rajendra Vyas

-शहर के विभिन्न लूटकांड में थे संलिप्त-तस्करी समेत अन्य संगीन आरोप

सिलीगुडी से पांच कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

सिलीगुडी से पांच कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी . सिलीगुड़ी शहर के लोगों के लिए पिछले एक महीने से आतंक का पर्याय बन चुके बदमाशों के गिरोह को पुलिस ने दबोच लिया। सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के एनजेपी थाने की पुलिस ने रविवार रात इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 53 किलो गांजा बरामद किया गया। ये लोग शहर के विभिन्न स्थानों में एटीएम लूटने समेत विभिन्न प्रकार के आपराधिक कार्यों में संलिप्त बताये जा रहे हैं। सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने एक संवाददाता सम्मलेन में यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार रविवार रात गजलडोबा इलाके में पेट्रोलिंग के समय पुलिस ने संदिग्ध हालत में कार से इन सभी को पकड़ा। पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले महीने में शहर के विभिन्न स्थानों में करीब 10 एटीएम को निशाना बनाया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से काफी मात्रा में गांजा व कुछ हथियार बरामद किये गए। इनके नाम गौतम माली, राजेंद्र सरकार, खोकन अधिकारी, सुब्रतो दे और भजन दास हैं। ये सभी फांसीदेवा, इस्लामपुर व सिलीगुड़ी के रहनेवाले बताए जा रहे हैं। इन सभी लूट कांड में इन लोगों बताया जा रहा है। पुलिस वाले गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को लेकर एटीएम पहुंचे और किस तरह उन लोगों ने घटना को अंजाम दिया इसकी जानकारी ली। पुलिस ने बताया इस गिरोह के कई अन्य सदस्य हैं। जिनके बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इससे पहले भी ये लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इन सभी को आज अदालत में पेश किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो