script

109 किलोग्राम गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Jan 25, 2020 09:37:43 pm

Submitted by:

Nirmal Mishra

109 किलोग्राम गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

109 किलोग्राम गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

109 किलोग्राम गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

109 किलोग्राम गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

– धुलागढ़ के टोल प्लाजा के समीप से हुई गिरफ्तारी
हावड़ा

सांकराईल थाना इलाके के धुलागढ़ टोल प्लाजा के समीप से पुलिस ने पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनकी कार की तलाशी के दौरान 109 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। ये सभी ओडिशा से गांजा दो कार में छिपाकर नदिया की ओर जा रहे थे। उसी दौरान हावड़ा सिटी पुलिस की खुफिया शाखा को सूचना मिली। पुलिस की टीम ने पहुंचकर इन दोनों कारों को रोका जिसमें पांच गांजा तस्कर सवार थे। पुलिस ने गांजा व दोनों कारों को जब्त कर लिया। हावड़ा के पुलिस आयुक्त कुणाल अग्रवाल ने बताया कि ये सभी गांजा तस्करों में चार नदिया व एक उत्तर 24 परगना जिले का रहने वाला है। इन पांचों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार गांजा तस्करों का नाम चंदन साधुखां (26), प्रसेन्नजीत सिकंदर (29), शंभू मंडल (30) श्रीदास हल्दर (25 ) और मोहशीन मंडल (42) बताया है। इसमें चार नदिया जिले के चाकदा थाना क्षेत्र के निवासी है। जबकि मोहशीन मंडल उत्तर 24 परगना जिले का हाबरा का निवासी है। इनसे पूछताछ की जा रही है। गांजा तस्कर गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों के भी नाम पुलिस को मिले हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो