scriptFlood In West Bengal : बंगाल में बाढ़ की स्थिति बिगड़़ी, हावड़ा और हुगली का मुआयना करेंगी मुख्यमंत्री | Flood situation worsens in Bengal, CM to visit Howrah and Hooghly | Patrika News

Flood In West Bengal : बंगाल में बाढ़ की स्थिति बिगड़़ी, हावड़ा और हुगली का मुआयना करेंगी मुख्यमंत्री

locationकोलकाताPublished: Aug 04, 2021 01:49:22 am

Submitted by:

Manoj Singh

भारी बारिश और डीवीसी की ओर से अतिरिक्त पानी छोड़ने से मंगलवार को पश्चिम बंगाल के छह जिलों में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ने गई। बाढ़ से अब तक कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है और लाखों लोग बेघर हो गए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को हावड़ा और हुगली जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का मुआयना और बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगी।

Flood In West Bengal : बंगाल में बाढ़ की स्थिति बिगड़़ी, हावड़ा और हुगली का मुआयना करेंगी मुख्यमंत्री

Flood In West Bengal : बंगाल में बाढ़ की स्थिति बिगड़़ी, हावड़ा और हुगली का मुआयना करेंगी मुख्यमंत्री

31 जुलाई से तीन अगस्त शाम तक वह 5.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़, 15 की मौत, तीन लाख प्रभावित
कोलकाता:
भारी बारिश और डीवीसी की ओर से अतिरिक्त पानी छोड़ने से मंगलवार को पश्चिम बंगाल के छह जिलों में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ने गई। बाढ़ से अब तक कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है और लाखों लोग बेघर हो गए हैं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को हावड़ा और हुगली जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का मुआयना और बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगी। खबर है कि मुख्यमंत्री उक्त दोनों जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगी। बाढ़ प्रभावित इलाकों का मुआयना करने के बाद वे प्रशासनिक बैठक भी करेंगी।
पिछले दिनों भारी बारिश के बाद दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) बांधों से लागातार अतिरिक्त पानी छोड़ने के कारण पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, हुगली, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना जिलों के प्रमुख हिस्से जलमग्न हो गए। डीवीसी के अनुसार 31 जुलाई से तीन अगस्त शाम तक वह 5.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़ चुका है। इस कारण उक्त जिलों में बाढ़ के पानी का स्तर बढ़ गया है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कयरय 15 और बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ कर तीन लाख से अधिक हो गई है। राज्य सचिवालय नवान्न के अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से मरने वाले 15 लोगों का विवरण एकत्र किया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो