कोलकाता

खेलते समय मैदान में फुटबॉल खिलाड़ी की हुई मौत

ऋत्विक अन्तरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में खेलने के लिए यहां आया था।

कोलकाताFeb 11, 2019 / 03:19 pm

Vanita Jharkhandi

खेलते समय मैदान में फुटबॉल खिलाड़ी की हुई मौत

 
साल्टलेक . साल्टलेक के सांई मैदान में फुटबॉल खेलते वक्त एक युवा खिलाड़ी की मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में शोक की छाया फैल गई। मृतक का नाम ऋत्विक दास (22) है। वह उडिशा के भुवनेश्वर का रहने वाला था और कानून शास्त्र का छात्र था।
सूत्रों के अनुसार ऋत्विक अन्तरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में खेलने के लिए यहां आया था। वह शनिवार को फुटबॉल खेल रहा था। अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा। सभी ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है। उसे साल्टलेक के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण का पता चलेगा।
केबल व्यवसायी का शव बरामद

पूर्व बर्दवान . पूर्व बर्दवान के कटवा के निकट एक खाल से केबल व्यवसायी का शव मिला। उसके शव के पास से साइकिल व बैग भी बरामद हुआ है। मृतक का नाम शुभाशिष मुखोपाध्याय (42) है। वह शाहापुर का रहने वाला था। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार की शाम को शुभाशिष घर से निकला था उसके बाद वह घर नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह घर से थोड़ी सी दूरी पर स्थित एक नाले में उसका शव पड़ा हुआ मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान है। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी वाहन की चपेट में आने के कारण वह खाल में गिर गया होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
 

Home / Kolkata / खेलते समय मैदान में फुटबॉल खिलाड़ी की हुई मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.