scriptइस महीने पहली बार हवाई यात्रियों की संख्या हई तीन हजार के नीचे | For the first time this month, the number of air passengers fell below | Patrika News

इस महीने पहली बार हवाई यात्रियों की संख्या हई तीन हजार के नीचे

locationकोलकाताPublished: Jul 30, 2021 02:16:14 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

कोरोना वायरस का प्रभाव अभी भी बना हुआ है। जिसके कारण यातयाता व आवाजाही पर भी पड़ा है।

इस महीने पहली बार हवाई यात्रियों की संख्या हई तीन हजार के नीचे

इस महीने पहली बार हवाई यात्रियों की संख्या हई तीन हजार के नीचे


सिलीगुड़ी
कोरोना वायरस का प्रभाव अभी भी बना हुआ है। जिसके कारण यातयाता व आवाजाही पर भी पड़ा है। उसी का असर बागडोगरा एयरपोर्ट पर विमान यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले दिनों बागडोगरा एयरपोर्ट पर चार हजार से पांच हजार के बीच विमान यात्रियों की आवाजाही हो रही थी। उसके बाद पिछले तीन दिनों से यात्रियों की संख्या साढ़े तीन हजार से कम हो गई थी। मंगलवार को इस महीने पहली बार विमान यात्रियों की संख्या तीन हजार से भी नीचे पहुंच गई। बताया गया कि रविवार को जहां 3898 विमान यात्रियों की आवाजाही हुई वहीं सोमवार को 3544 विमान यात्रियों की आवाजाही हुई। इस दौरान 36 फ्लाइट मूवमेंट हुआ तथा 14 फ्लाइट रद्द रही। बागडोगरा एयरपोर्ट के निदेशक सुब्रमणी पी ने बताया कि अन्य जगहों से बागडोगरा एयरपोर्ट पर कुल 1378 यात्री आए, जबकि 2166 यात्री बागडोगरा एयरपोर्ट से अन्य जगहों के लिए उड़ान भरी। मंगलवार को कुल 2648 यात्रियों की आवाजाही हुई। एक बार फिर से आने वाले से जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। 1056 यात्री आए तो 1592 यात्री गए। कुल 26 विमानों की लैंडिंग हुई। 13 विमान रद्द रहे। उम्मीद की जा रही है कि जैसे-जैसे कोरोना के मामलों में कमी आ रही है, वैसे ही एयरपोर्ट पर विमान यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो