scriptDirty work in Bengal: उस तरह के काम करने को किया मजबूर, महिला समेत 4 गिरफ्तार | Forced to do dirty work, 4 including women arrested | Patrika News

Dirty work in Bengal: उस तरह के काम करने को किया मजबूर, महिला समेत 4 गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Jun 29, 2019 03:02:26 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

west bengal की poor girls को जाल में फंसाने तथा उनसे dirty work करने को मजबूर करना का सनसनीखेज मामला सामने आया है। Kolkata के Gariyahat थाना इलाके में police ने नाबालिगों से देह धंधा कराने का भण्डाफोड किया है।

kolkata

Dirty work in Bengal: गंदा काम करने को किया मजबूर, महिला समेत 4 गिरफ्तार

कोलकाता
एक बार फिर पश्चिम बंगाल की गरीब लड़कियों को जाल में फंसाने तथा उनसे गंदा काम करने को मजबूर करना का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महानगर कोलकाता के गरियाहाट थाना इलाके में पुलिस ने नाबालिगों से देह धंधा कराने का भण्डाफोड किया है। पुलिस ने ४ किशोरियों को मुक्त किया है। इस मामले में १ महिला समेत ४ जने को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके नाम कृष्णेंदु चटर्जी( २८), सुरेश कुमार, आरता पुष्टि और मौसमी चटर्जी (२७) है। देह व्यापार के धंधे को कृष्णेंदु और उसकी पत्नी मौसमी चलाते थे। संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बालीगंज स्टेशन रोड इलाके के एक पार्लर पर छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि पार्लर में किशोरियों से देह धंधा कराया जाता है। मौके पर ४ किशोरियों को पाया गया। ये सभी दक्षिण २४ परगना जिले की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक कृष्णेंदु और उसकी पत्नी दक्षिण २४ परगना जिले के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली गरीब लड़कियों को अपने जाल में फंसाती थी, उन्हें रोजगार देने के नाम पर बहला फुसला कर कोलकाता लाथी। यहां पर नाच-गान व मनोरंजन करने के नाम पर देह व्यापार के धंधे में धकेल देते थे। जो इनकी बात नहीं मानता था उस पर शारीरिक अत्याचार किया जाता था। पुलिस इस रैकेट से जुडे और लोगों की तलाश कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो