– मुख्यमंत्री से समय समय पर मिली प्रेरणा से प्रभावित हावड़ा
गंभीर चोट से ग्रसित दासनगर के बाल्टीकुड़ी निवासी युवती शुभ्रा दास को पूर्व पार्षद विभाष हाजरा ने उपचार के लिए कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती करवाया है। साथ ही उसके इलाज की जिम्मेदारी ली। दरअसल, इलाके के लोगों ने पूर्व पार्षद को इसकी सूचना दी। इसके बाद पूर्व पार्षद हाजरा युवति के घर पहुंचे और वाहन से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने बताया कि युवती के पैर में चोट लगने के कारण उसका पैर फूल गया था। दर्द से वह परेशान थी। हाजरा ने कहा कि बर्तमान में मैं पार्षद नहीं हूं। लेकिन जनता के दुख-दर्द में उनकी मदद करने का प्रयास करता रहता हूं। हाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री से समय समय पर मिली प्रेरणा से प्रभावित होकर मै सेवा कार्य करने का प्रयास करता हूं। मानव की सेवा बड़ी कोई सेवा नहीं है।