scriptफर्जी कागजात पर ऋण देनेवाला बैंक का पूर्व मैनेजर गिरफ्तार | Former manager of lender bank arrested on fake papers | Patrika News

फर्जी कागजात पर ऋण देनेवाला बैंक का पूर्व मैनेजर गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Apr 18, 2018 05:21:06 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

ऋण लेने के लिए बैंक में दिए गए सारे कागजात फर्जी थे

kolkata west bengal

कोलकाता. विधाननगर पूर्व थाने की पुलिस ने एक राष्ट्रीयकृत बैंक के पूर्व मैनेजर को नकली कागजातों के आधार पर ऋण देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रकाश राम वर्ष2012 साल में साल्टलेक इलाका स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक के मैनेजर थे। उस समय उन्होंने एक व्यक्ति को १५ लाख रुपए का ऋण दिया था। ऋण लेने के लिए बैंक में दिए गए सारे कागजात फर्जी थे। उन कागजातों पर प्रकाश राम के हस्ताक्षर हैं। ऋण चुकता नहीं होने पर जब बैंक के अधिकारियों ने ग्राहक की ओर से जमा दिए गए कागजातों की जांच शुरू की तब उन्हें इस बारे में पता चला। कुछ दिन पहले बैंक की ओर से विधाननगर पूर्व थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। सोमवार रात पुलिस ने प्रकाश राम को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

किशोर का फंदे से लटका शव बरामद
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर मत्सय पोर्ट इलाके में मंगलवार की सुबह एक किशोर का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतक का नाम शिवा घोरूई(16) है। वह अपने पिता के साथ मछली पकड़ता था।
सूत्रों के अनुसार सोमवार की शाम से शिवा लापता था। रातभर तलाशी करने के बाद भी जब शिवा नहीं मिला तो उसके परिजन मंगलवार की सुबह तकरीबन 10 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराने जा रहे थे।
अचानक पोर्ट से थोड़ी दूर पहुंचते ही उन्हें एक पेड़ पर शिवा का शव लटका हुआ मिला। खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना हत्या की है या आत्महत्या की। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
हालांकि शिवा के माता-पिता का आरोप है कि शिवा की किसी ने हत्या करके घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे पेड़ पर लटका दिया है।
उन्होंने पुलिस के पास घटना को हत्या का मामला बताते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो