scriptEx TMC Mayor Shobhan in action: ममता को अब पूर्व मेयर शोभन का झटका | Former Mayor Shobhan gave a blow to TMC chief Mamta now | Patrika News

Ex TMC Mayor Shobhan in action: ममता को अब पूर्व मेयर शोभन का झटका

locationकोलकाताPublished: Aug 14, 2019 03:59:34 pm

Submitted by:

Manoj Singh

शोभन और बैशाखी भाजपा में शामिल

Kolkata West Bengal

Ex TMC Mayor Shobhan in action: ममता को अब पूर्व मेयर शोभन का झटका

सब्यसाची दत्त के भी भगवा रंग में रगने की खबर
कोलकाता
अबकी बार दो पूर्व मेयर ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जोर का झटका देने जा रहे हैं। कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी और विधाननगर के पूर्व मेयर सब्यसाची दत्त मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थान लिया। दोनों तृणमूल कांग्रेस के विधायक भी है।

भाजपा में शामिल होने के लिए दोनों अलग-अलग उड़ान से दिल्ली पहुंचे हैं। पिछले दिनों से दोनों तृणमूल कांग्रेस से नाराज चल रहे थे और मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने दोनों को मेयर पद से हटा दिया है। शोभन चटर्जी के साथ उनकी महिला मित्र प्रो. बैशाली बंद्योपाध्याय भी दिल्ली गई हैं। दोनों को मंगलवार रात को दमदम हवाई अड्डे पर देखा गया था। दोनों दिल्ली पार्टी मुख्याल में पहुंच गए है। इस मौके पर भाजपा के पुिश्चम बंगाल के सह पर्वेक्षक अरविन्द मेनन, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी कमेटी के सदस्य मुकुल राय और पश्चिम बंगाल के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजुमदार उपस्थि होंगे।
भाजपा नेताओं के अनुसार इस दिन शाम 4.30 बजे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शोभन चटर्जी और प्रो. बैशाखी बंद्योपाध्याय भाजपा में शामिल होने की घोषणा करेंगी। शोभन चटर्जी के तृणमूल कांग्रेस छोडऩे का संदेह उस समय जताया जाने लगा, जब उन्होंने मंगलवार को राज्य विधानसभा की मत्स्य और पशु पालन स्थाई कमेटी के पद से इस्तीफा दे दिया और रात के उड़ान से दिल्ली रवाना हो गए।
शोभन चटर्जी के अलावा तृणमूल विधायक सब्यसाची दत्त भी मंगलवार रात के उड़ान से दिल्ली गए हैं। सूत्रों के अनुसार दत्त भी इस दिन भाजपा में शामिल होंगे। लेकिन पार्टी के नेता अभी इसकी पुष्टी नहीं कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो