scriptईटाहार में तृणमूल कांग्रेस नेता व पूर्व पंचायत सदस्य के पति की हत्या | former panchayat member killed in west bengal's Etahar | Patrika News

ईटाहार में तृणमूल कांग्रेस नेता व पूर्व पंचायत सदस्य के पति की हत्या

locationकोलकाताPublished: Sep 01, 2018 10:03:11 pm

राजनीतिक हिंसा में अब तक 11 लोगों की जान चली गई है। 50 से अधिक लोग घायल है।

kolkata west bengal

ईटाहार में तृणमूल कांग्रेस नेता व पूर्व पंचायत सदस्य के पति की हत्या

– अपाराधियों ने मार दी गोली, घटनास्थल पर मौत

– आरोप भाजपा समर्थकों पर

– तृणमूल कांग्रेस के युवा इकाई ने बुलाया १२ घंटे का बंद

कोलकाता

पंचायत बोर्ड गठन को लेकर राज्य में जगह-जगह हो रही खूनी राजनीतिक हिंसा के बीच उत्तर दिनाजपुर जिले के ईटाहार में शुक्रवार रात अपराधियों ने तृणमूल कांग्रेस नेता व पूर्व पंचायत सदस्य के पति की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक का नाम विकास मजूमदार है। विकास मोटरसाइकिल पर सवार होकर ईटाहार से आलग्राम जा रहा था, रास्ते में अपराधियों ने करीब से उसे गोली मार दी। घटनास्थल पर ही विकास की मौत हो गई। घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय तृणमूल इकाई ने विकास की हत्या के पीछे भाजपा का हाथ बताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि भाजपा समर्थकों ने विकास की हत्या की है। जिला भाजपा इकाई ने आरोप को झूठा बताया है। भजाप नेताओं का कहना है कि विकास की हत्या तृणमूल कांग्रेस के गुटीय विवाद में हुआ है। भाजपा का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। तृणमूल कांग्रेस के युवा इकाई ने रविवार को ईटाहार इलाके में 12 घंटे के लिए बंद बुलाया है। मृतक के परिजनों ने अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि पंचायत बोर्ड के गठन को लेकर पिछले एक सप्ताह से राज्य के विभिन्न जिलों में राजनीतिक हिंसा शुरू है। राजनीतिक हिंसा में अब तक ११ लोगों की जान चली गई है। ५० से अधिक लोग घायल है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सख्त चेतावनी के बावजूद प्राय: हर दिन हिंसक झड़पें हो रही हैं। राजनीितक हिंसा रोकने के लिए अदालत के हस्तक्षेप की मांग करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका भी दर्ज की गई है।
————

उत्तर दिनाजपुर के पुलिस अधीक्षक का तबादला
पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को दो आईपीएस अधिकारियों के इधर से उधर किया। उत्तर दिनाजपुर के पुलिस अधीक्षक अनूप जायसवाल को सीआईडी में भेज दिया गया। उनकी जगह कोलकता डीसी (ट्रैफिक) सुमित कुमार को भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार पंचायत बोर्ड गठन को लेकर उत्तर दिनाजपुर जिले में एक के बाद एक हो रही राजनीतिक हिंसा को लेकर अनूप जायसवाल को पुलिस अधीक्षक के पद से हटाया गया है। हालंकि सरकार की ओर से इसे रूटिन तबादला बताया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो