scriptचार गांजा तस्कर गिरफ्तार | four arrest with ganja | Patrika News

चार गांजा तस्कर गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Mar 17, 2019 11:21:17 pm

Submitted by:

Nirmal Mishra

चार गांजा तस्कर गिरफ्तार
– 200 किलोंग्राम गांजा जब्त

kolkata

चार गांजा तस्कर गिरफ्तार

चार गांजा तस्कर गिरफ्तार

– 200 किलोंग्राम गांजा जब्त

नदिया से गांजे की खेप को लेकर हुगली

-नाका जांच के दौरान पुलिस ने इन चारों को धर दबोचा
हुगली

आरामबाग थानान्तर्गत कालीपुर में दो वाहनों से पुलिस ने 200 किलोग्राम गांजा बरामद कर चार जनों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि नदिया से ये गांजा तस्कर दो कारों में गांजा छिपाकर हुगली ला रहे थे। पुलिस ने इन दोनों कार को रोका तो इसमें सवार सभी चार जने घबरा गए। उसके बाद ही पुलिस को संदेह हुआ। चारों की तलाशी में गांजे के बारे में पता चला। पूछताछ के दौरान इन चारों ने स्वीकार किया कि ये लोग नदिया से गांजे की खेप को लेकर हुगली के आरामबाग इलाके में आपूर्ति करने जा रहे हैं। उसी दौरान नाका जांच के दौरान पुलिस ने इन चारों को धर दबोचा। आरामबाग थानान्तर्गत कालीपुर में दो वाहनों से पुलिस ने 200 किलोग्राम गांजा बरामद ।

ट्रेंडिंग वीडियो