scriptनदी में स्नान करने गए चार बच्चे बह गए, तीन को निकाला एक का पता नहीं | Four children who went to bathe in the river were swept away, three we | Patrika News

नदी में स्नान करने गए चार बच्चे बह गए, तीन को निकाला एक का पता नहीं

locationकोलकाताPublished: Oct 22, 2020 08:57:00 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

 
– तलाश जारी

नदी में स्नान करने गए चार बच्चे बह गए, तीन को निकाला एक का पता नहीं

नदी में स्नान करने गए चार बच्चे बह गए, तीन को निकाला एक का पता नहीं


महाषष्ठी की सुबह हुगली नदी में नहाने गए चार बच्चे डूब गए। किसी तरह से तीन लोगों को जीवित बचा लिया गया। हालांकि, एक सात वर्षीय लड़के की तलाश अभी तक जारी है। यह घटना दक्षिण 24 परगना में पुजाली नगरपालिका के खेयाघाट इलाके में गुरुवार सुबह हुई। गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे पुजाली घाट के पास हुगली नदी में चार लड़कों और लड़कियों ने स्नान किया। सभी की उम्र सात और दस के बीच है। नदी में तब ज्वार बह रहा था।अचानक ही बहाव में आकर चार बच्चे डूबने लगे। घाट के आस-पास के स्थानीय लोग उनकी आवाज सुनकर दौड़कर पहुंचे। उन्होंने सुमैया खातुन और साजिदा खातून नाम की दो लड़कियों और सुमन पाल नाम के एक लड़के को बचा लिया लेकिन अब्दुल समद उर्फ रोहित का कोई पचा नहीं चला। सभी का घर नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 में कालीपुर के पलपारा इलाके में है। पुजाली थाने की पुलिस लापता लड़के की तलाश में नाव के साथ खोजबीन कर रही है। गोताखोर को भी सूचित कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक चौथे को पता नहीं लग पाया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो