scriptमहिला की मौत, पति सहित 4 गिरफ्तार | Four killed, including husband, husband | Patrika News

महिला की मौत, पति सहित 4 गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Jul 27, 2018 09:46:59 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

टीटागढ़: दहेज को लेकर प्रताडि़त करने का आरोप

kolkata west bengal

महिला की मौत, पति सहित 4 गिरफ्तार



टीटागढ़ . उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ थाना क्षेत्र के मोहनपुर में मीनाक्षी घोष का शुक्रवार सुबह घर में लटका शव मिला। आरोप है कि दहेज की मांग से वह परेशान थी। प्रेम विवाह होने के बाद भी लगातार पति और ससुराल वाले कुछ न कुछ मांग कर रहे थे। नहीं मिलने पर उसे प्रताडि़त करते थे। इसी से परेशान होकर उसने जान दे दी। थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने पति, सास-ससुर सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार मीनाक्षी के माता-पिता का पहले ही निधन हो गया था। उसके बड़े भाई ने परवरिश की थी। उसकी शादी पड़ोसी चन्दन मुखोपाध्याय से इस साल फरवरी में की थी। यह शादी मीनाक्षी की पसन्द से की गई थी। आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों के बाद से दहेज के रूप में कुछ न कुछ चीजों की मांग की जाने लगी थी। सामान या पैसे न मिलने पर उस पर अत्याचार किया जाता था। इसी से परेशान थी। घरवालों ने बताया कि वह खुश नहीं थी। मायके वालों ने थाने में शिकायत लिखवाई है कि पति और सास-ससुर ने मिलकर उसका गला दबा दिया और उसके बाद फंदे से लटका दिया है। पुलिस ने इस मामले में पति सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

टीटागढ़ केल्विन जूट मिल में काम बन्द

– अधिक काम कराए जाने पर श्रमिकों ने जताया रोष

टीटागढ़ . उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ स्थित ट्रेंड व्यापार लिमिटेड यूनिट केल्विन जूट मिल के स्पीनिंग विभाग के श्रमिकों ने पहले के मुकाबले अधिक काम कराए जाने पर असंतोष जताते हुए शुक्रवार को काम बंद कर दिया। इसके सभी विभागों में काम प्रभावित हो गया। शुक्रवार सुबह श्रमिक जब कारखाने में काम के लिए गए तो देखा कि मशीन के जरिए जहां पहले 100 डंडी काम करना पड़ा था अब 120 डंडी काम करने का फरमान जारी कर दिया गया है। इसके बाद श्रमिकों ने यह कहते हुए काम करना बन्द कर दिया कि पहले ही पर्याप्त काम था अब और काम लाद लेने से वे नहीं कर सकेंगे। प्रबन्धन की ओर से बताया गया कि काम न करने पर पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाद ही श्रमिक सभी मिल से बाहर निकल आए। दूसरे विभागों में भी श्रमिकों ने काम बन्द कर दिया है। इससे कामकाज प्रभावित हुआ। इस घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर टीटागढ़ थाने की पुलिस पहुंची। इस बीच बैरकपुर के पार्षद रमेश साव ने पत्रिका को बताया कि मिल प्रबंधन और यूनियनों के बीच बातचीत हुई। यूनियन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मिल में पहले वाली स्थिति को ही बरकरार रखना चहिए।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो