scriptतृणमूल से टूट कर 4 नेता और 500 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल | Four leaders and 500 workers from Trinamool to join BJP | Patrika News

तृणमूल से टूट कर 4 नेता और 500 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

locationकोलकाताPublished: Apr 19, 2019 11:07:43 pm

Submitted by:

Manoj Singh

सत्ताधारी पार्टी से उनके नेताओं का हो रहा है मोह भंग- राहुल सिन्हा
 
kolkata west Bengal

तृणमूल से टूट कर 4 नेता और 500 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। पूर्व बर्दवान जिले के केतुग्राम के कई पंचायत सदस्यों और उनके करीब 500 समर्थकों ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस का साथ छोड़ कर भाजपा का झण्डा थाम लिया।
कोलकाता

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष शिशिर बाजोरिया ने सभी को पार्टी का झण्डा पकड़ा कर पार्टी में शामिल कर लिया।

राहुल सिन्हा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिए जाने से वह जनता से कटती जा रही है। इस लिए उससे उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं का मोहभंग हो रहा है। इस लिए ये लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। इस दिन भाजपा में शामिल हुए सभी सक्रिय कार्यकर्ता हैं। इनके आने से बर्दवान में भाजपा और मजबूत हो गई। पार्टी को इसका लोकसभा चुनाव में भी लाभ मिलेगा। इस दिन कोलकाता के काशीपुर के एक स्थानीय माकपा नेता भी ने भी भाजपा का दामन थामा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो