scriptऑटो पर पेड़ की डाल गिरी, 4 यात्री घायल | Four trees put on auto, four passengers injured | Patrika News

ऑटो पर पेड़ की डाल गिरी, 4 यात्री घायल

locationकोलकाताPublished: Apr 18, 2019 02:21:25 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– विधाननगर उत्तर थाना इलाके की घटना

kolkata west bengal

ऑटो पर पेड़ की डाल गिरी, 4 यात्री घायल

पीएनबी स्टाप के पास चन्द्रचूड़ा पेड़ की मोटी डाल टूटकर ऑटो पर गिर पड़ी। ऑटो ने दूसरे ऑटो को धक्का मार दिया।


कोलकाता . विधाननगर उत्तर थाना अन्तर्गत उल्टाडांगा से करुणामयी की ओर जा रहे एक ऑटोरिक्शा पर मंगलवार दोपहर पेड़ की डाल गिर पड़ी। हादसे में 4 यात्री घायल हो गए। एक के सिर में गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने बताया कि पीएनबी स्टाप के पास चन्द्रचूड़ा पेड़ की मोटी डाल टूटकर ऑटो पर गिर पड़ी। ऑटो ने दूसरे ऑटो को धक्का मार दिया। इससे यात्रियों व चालक को चोट आई है। ऑटो में सवार एक यात्री के सिर में चोट लगी। मौके पर उत्तर थाने की पुलिस पहुंची और पेड़ की डाली को हटाकर यात्रियों को बाहर निकाला। उल्टाडांगा से ऑटो करुणामयी की ओर जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ। घायलों को साल्टलेक महकमा अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस की ओर से विधाननगर नगरपालिका को पेड़ की टहनी को हटाने के लिए सूचना दी गई। पालिका कर्मियों ने राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो