script

CM Mamta Banerjee: अब से खुद मै ही पार्टी भी चलाऊंगी पार्टी- ममता बनर्जी

locationकोलकाताPublished: Jan 28, 2022 12:30:05 pm

Submitted by:

Manoj Singh

तृणमूल कांग्रेस में चल रहे आंतरिक कलह के बीच पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने संगठन का भी काम अपने हाथ में लेने की घोषणा की। उन्होंने पार्टी सांसदों के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान पार्टी के बारे में खुलेआम मीडिया में बयान देने वाले नेतओं को कड़ी चेतावनी दी।

CM Mamta Banerjee: अब से खुद मै ही पार्टी भी चलाऊंगी पार्टी- ममता बनर्जी

CM Mamta Banerjee: अब से खुद मै ही पार्टी भी चलाऊंगी पार्टी- ममता बनर्जी

मीडिया में बोलने वाले नेताओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
कोलकाता
तृणमूल कांग्रेस में चल रहे आंतरिक कलह के बीच पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने संगठन का भी काम अपने हाथ में लेने की घोषणा की। उन्होंने पार्टी सांसदों के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान पार्टी के बारे में खुलेआम मीडिया में बयान देने वाले नेतओं को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हम प्रशासनिक काम में काफी व्यस्त रहते हैं। लेकिन अब से हम पार्टी का संचालन भी करेंगे।
पार्टी का संचालन पार्टी कार्यालय से होगा। उन्होंने कहा कि पहले जैसे मै पार्टी चलाती थी वैसे ही रूटिंग और रोस्टर बनाकर पार्टी चलाऊंगी।
सूत्रों के अनुसार ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी के बहुत से नेताओं को अपनी बात कहनी होती है। लेकिन उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है। इस लिए किसी भी सांसद को कुछ कहना हो तो वह लोकसभा में पार्टी संसदीय दल के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय से कहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सांसद को कुछ कहना है तो वह सुदीप बंद्योपाध्याय से कहेंगे और सुदीप दा सीधे हमे बताएंगे।
उन्होंने कहा कि सांगठनिक चुनाव के बाद पार्टी नेताओं की शिकायत सुनने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो पार्टी नेताओं की शिकायत सुनेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि खुलेआम पार्टी के खिलाफ बोलने वालों के विरोध में कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पार्टी सांसदों को सबसे पहले बंगाल के हित पर फोकस करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि सभी को सबसे पहले पश्चिम बंगाल पर फोकस करना होगा। इसके बाद ही किसी दूसरे राज्यों पर ध्यान दें।

ट्रेंडिंग वीडियो