scriptआखिर क्यूं मां-बेटे ने की आत्महत्या ? | fter all, why did mother and son commit suicide? | Patrika News

आखिर क्यूं मां-बेटे ने की आत्महत्या ?

locationकोलकाताPublished: Sep 21, 2019 02:27:23 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

नदिया जिले के मायापुर की घटना

आखिर क्यूं मां-बेटे ने की आत्महत्या ?

आखिर क्यूं मां-बेटे ने की आत्महत्या ?

 


नदिया . नदिया जिले के मायापुर में शुक्रवार की सुबह एक ही घर के दो सदस्यों का शव लटका पाया गया। यह शव मां और बेटे का है। घर में कलह के कारण ही दोनों ने जान दी है। मामले की जांच में पुलिस जुटी है। मृतकों का नाम मायारानी हालदार(58) तथा निरंजन हालदार (28) है। मायारानी स्थानीय स्कूल में मिड डे मील में खाना बनाने का काम करती थी। वही निरंजन अपना गैरेज चलाता था।

सूत्रों के अनुसार नदिया के नवद्वीप के 21 नम्बर वार्ड के मायापुर के राष्ट्रीय स्कूल पाड़ा के नो नम्बर लेन में यह घटना घटी। सूत्रों के अनुसार चार साल पहले ही निरंजन की शादी हुई थी। घर सुख-शान्ति से ही चल रहा था। हाल ही में पत्नी के पिता की तबीयत बिगडऩे के कारण मायारानी बहू को मायके लेकर गई थी उसके बाद उसे वही छोड़ दिया था। अकेले घर लौटने पर निरंजन गुस्सा हो गया और दोनों के बीच काफी कहा सुनी हुई। दुखी मायारानी ने शुक्रवार को फंदे से लटक गई। निरंजन ने मां को लटकी हुई हालत में देखा तो दूसरे कमरे में जाकर खुद भी जान दे दी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा ही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो