scriptफेसबुक पर दोस्ती, शादी का झांसा, गैंगरेप | Gang rape in west Bengal | Patrika News

फेसबुक पर दोस्ती, शादी का झांसा, गैंगरेप

locationकोलकाताPublished: May 03, 2018 11:02:16 pm

पश्चिम बंगाल में शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म फिर दोस्तों को परोस दिए जाने की शर्मनाक घटना सामने आई है।

Kolkata West Bengal
– घर से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म, फिर दोस्तों को परोस दिया

– हैवानियत की शिकार महिला ने चार युवकों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

कोलकाता.
पश्चिम बंगाल में शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म फिर दोस्तों को परोस दिए जाने की शर्मनाक घटना सामने आई है। पीडि़त युवती ने फरेबी प्रेमी और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा इलाके की है। मामले के मुख्य आरोपी का नाम अरुप चौधरी है। पूर्व बर्दवान जिले के बुदबुद इलाके के रहने वाले अरुप और उसके दोस्तों की पुलिस तलाश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला था। आरोपियों को दबोचने के लिए छापेमारी जारी थी।

फेसबुक के मार्फत की थी दोस्ती

महिला के अनुसार एक साल पहले दोनों फेसबुक के मार्फत परिचित हुए थे। दोनों में दोस्ती फिर प्यार हुआ। अरुप ने शादी का वायदा किया। एक दिन उसे अपने घर भी ले गया। अरुप के परिवार वाले शादी को तैयार नहीं थे। उसने अरुप का साथ नहीं छोड़ा। 10 अप्रेल को वह अरुप के साथ घर से भाग गई।
—-
मुर्शिदाबाद में बनाया हवस का शिकार
अरुप उसे मुर्शिदाबाद ले गया। वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। फिर अपने दोस्तों को परोस दिया। अरुप की इस घिनौनी करतूत का उसने विरोध किया, लेकिन कुछ नहीं कर पाई। उसकी आबरू लुट गई।

यूं भागी चंगुल से

पीडि़ता को समझ में आ गया कि वह चंगुल में फंस गई है। किसी तरह अरुप के एक दोस्त की मदद से वहां से भाग निकली। वह देवघर चली गई। वहां से परिजनों को सूचित किया। फिर परिजन उसे घर लाए। पीडि़ता का आरोप है कि अरुप ने उसकी बहन के साथ भी इस तरह का फरेब किया था। उसने अरुप और उसके साथियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो