scriptमालदह में युवती के साथ गैंग रेप, सदमे में मां की गई जान | Gang rape with girl in Maldah, mother died in shock | Patrika News

मालदह में युवती के साथ गैंग रेप, सदमे में मां की गई जान

locationकोलकाताPublished: Jun 10, 2021 03:52:01 pm

Submitted by:

Krishna Das Parth

चार आरोपियों में से 1 पकड़ाया- खबर सुनते युवती की मां की गई जान-शादी समारोह से लौट रही थी दो बहनें

मालदह में युवती के साथ गैंग रेप, सदमे में मां की गई जान

मालदह में युवती के साथ गैंग रेप, सदमे में मां की गई जान

kolkata.
west bengal me मालदह के हबीबपुर में एक आदिवासी युवती से हैवानियत करने की घटना सामने आई है। आरोपियों ने पीडि़ता की बहन से भी छेड़छाड़ की। इस मामले में पुलिस से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दुखद बात यह है कि घटना की खबर सुनते ही पीडि़ता की मां अस्वस्थ हो गई व बाद में उसकी मौत हो गई। इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मालदह पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि दोनों बहने शादी समारोह से लौट रही थीं। कथित तौर पर, वापस जाते समय मोटरबाइक पर सवार कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक दिया। उन्हें जबरन उस क्षेत्र में एक तालाब के किनारे सुनसान जगह पर ले जाया गया। कथित तौर पर वहां एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसकी बहन को प्रताडि़त किया गया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौडक़र वहां पहुंचे। हालांकि आरोपी उससे पहले ही मौके से फरार हो गया। घटना की खबर मिलते ही हबीबपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था। इस बीच दुष्कर्म की खबर मिलते ही पीडि़ता की मां की तबीयत खराब हो गई। उन्हें मालदह मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। पीडि़ता के मुताबिक 4 युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई है। पुलिस के मुताबिक, सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। हमने चारों आरोपियों की पहचान कर ली है। एक व्यक्ति को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारी पहले ही मौके का दौरा कर चुके हैं। इस घटना से स्थानीय लोगों में स्वाभाविक रूप से दहशत है। सभी ने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो