scriptबीरभूम में युवती से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार | Gangrape in Birbhum, three arrested | Patrika News

बीरभूम में युवती से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Jul 12, 2018 09:12:59 pm

हैवानियत की शिकार हुई युवती को इलाज के लिए सिउड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Kolkata West bengal

बीरभूम में युवती से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

– हैवानियत की शिकार युवती अस्पताल में भर्ती

कोलकाता

बीरभूम जिले में फिर गैंगरेप की घटना सामने आई है। पारुई के बाद इस बार मोहम्मद बाजार इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। हैवानियत की शिकार हुई युवती को इलाज के लिए सिउड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटना के संबंध में तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता और आरोपियों की मेडिकल जांच कराई गई है। रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार बुधवार शाम युवती कहीं से अकेले घर लौट रही थी, तभी सूनसान रास्ते में तीन युवकों ने उसे दबोच लिया और हैवानियत कर डाली। फिर अचेत हालत में छोड़ कर भाग गए। होश आने के बाद युवती किसी तरह से घर पहुंची और घरवालों को आपबीती सुनाई। फिर परिजन उसे अस्पताल ले गए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रात में अभियान चलाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पारुई में किशोरी से किया गया था गैंगरेप
शुक्रवार को पारुई इलाके के महुलारा ग्राम इलाके में गैंगरेप की वारदात हुई थी। आदिवासी किशोरी के साथ १२ युवकों ने दुष्कर्म किया था। अचेत हालत में पड़ी युवती को देर रात पुलिस ने उद्धार किया था।

महिला से दुष्कर्म का प्रयास

सोमवार को पारुई इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई थी। विरोध करने पर हवस के भेडि़ए ने महिला को बेरहमी से पीटा था। महिला का पति भाड़े पर वैन देने का धंधा करता है। सोमवार दोपहर पड़ोस के गांव का निवासी दोलन शेख भाड़े पर वैन लेने के लिए उसके घर गया था। महिला में अकेली थी। उसके अकेला देख दोलन ने उसे दबोच लिया था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो