फिर पुलिस को खबर दी और उसे अस्पताल पहुंचाया। मिदनापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसको भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा है।
प्रधानशिक्षक ने की आत्महत्या
हावड़ा. जगतबल्लभपुर थाना इलाके के बल्लबाटी गांव में सोमवार की सुबह बांस बागान से एक सरकारी स्कूल के प्राचार्य का फंदे से लटकता शव पुलिस ने बरामद किया। मृतक का नाम सुजीत बनर्जी(३७) है। वे शंकरहाटी विवेकानंद शिशु शिक्षा मंदिर के प्राचार्य थे। मृतक की जेब से आत्महत्या विषयक नोट मिला है।
जिसमें उन्होंने उनके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत करने वाली सेविका सहित आठ लोगों को जिम्मेवार ठहराया है। मामला सामने आने के बाद गुस्साए लोगों ने सुसाइड नोट में उल्लेखित परेश नाथ दे की दुकान में तोड़ फोड़ की।
स्कूल के छात्रों व उनके अभिभावक ों ने दोपहर १२ बजे से मुंशीरहाट के समीप हावड़ा आमता रोड अवरोध कर यातायात व्यवस्था ठप कर दी। प्रदर्शनकारी सुसाइड नोट में उल्लेखित आठ लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस जब उन्हें हटाने पहुंची तो पुलिस को घेर कर भी लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस की ओर से गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद १ बजे के बाद पथावरोध समाप्त हुआ।
१५ लाख के अनियमितता की शिकायत की थी
पुलिस ने बताया कि सुजीत ने डेढ़ साल पहले स्कूल में प्राचार्य पद का दायित्व ग्रहण किया। जिसके बाद उन्होंने १५ लाख रुपए की अनियमितता की शिकायत जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग से की थी। आरोप है कि तब से वे संचालन समिति के निशाने पर थे। आरोप यह भी है कि संचालन समितिके कुछ सदस्यों की शह पर ही ४ नवम्बर को स्कूल की सेविका ने उनपर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।