scriptगरियाहाट: निरीक्षण कर योजना बनाएंगे निगम अधिकारी | gariyahat nirakshan ke baad banegi commitee. | Patrika News

गरियाहाट: निरीक्षण कर योजना बनाएंगे निगम अधिकारी

locationकोलकाताPublished: Feb 02, 2019 04:35:58 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

गरियाहाट अग्निकांड में अपना सब कुछ खो चुके हॉकरों के पुनर्वास के लिए निगम प्रयास कर रहा है। शनिवार को निगम के बाजार विभाग के अधिकारी व बिल्डिंग विभाग के इंजीनियर गरियाहाट बाजार का निरीक्षण करेंगे।

Kolkata, West Bengal, India

गरियाहाट: निरीक्षण कर योजना बनाएंगे निगम अधिकारी

– स्टॉलों के आकार में किया जाएगा बदलाव

कोलकाता. गरियाहाट अग्निकांड में अपना सब कुछ खो चुके हॉकरों के पुनर्वास के लिए निगम प्रयास कर रहा है। शनिवार को निगम के बाजार विभाग के अधिकारी व बिल्डिंग विभाग के इंजीनियर गरियाहाट बाजार का निरीक्षण करेंगे। उन्हें हॉकरों के पुनर्वास की योजना बनाने को कहा गया है। शुक्रवार को गरियाहाट हॉकर्स यूनियन के सदस्यों और एमआईसी तारक सिंह बीच एक बैठक हुई। बैठक में निगम के मार्केट व बिल्डिंग विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया गया था। सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान हॉकर यूनियन के सदस्यों ने एमआईसी से निगम की ओर से दिए जाने वाले पहिया स्टॉल के आकार को बदलने की गुजारिश की है। उनके अनुसार निगम की ओर से पेश किए नमूना स्टॉल का आकार 6/4 है, इसे बदलकर 4/6 कर देना चाहिए। साथ ही उन्होंने पीडि़त हॉकरों को जल्द उक्त स्टॉल को मुहैया कराने की अपील की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो