कोलकाता

चलती बस में युवती के साथ छेड़छाड़, 3 गिरफ्तार

उत्तर कोलकाता के पद्मपुकुर इलाके से सरकारी बस में सवार हुई एक युवती के साथ चलती बस में छेड़छाड़ करने के आरोप में प्रगति मैदान थाने की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के नाम शेख परवेज, शेख मुजीबर और शेख अफताव है।

कोलकाताJan 28, 2019 / 03:34 pm

Jyoti Dubey

चलती बस में युवती के साथ छेड़छाड़, 3 गिरफ्तार

– विरोध करने पर सहयात्रियों की पिटाई की गई

कोलकाता. उत्तर कोलकाता के पद्मपुकुर इलाके से सरकारी बस में सवार हुई एक युवती के साथ चलती बस में छेड़छाड़ करने के आरोप में प्रगति मैदान थाने की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के नाम शेख परवेज, शेख मुजीबर और शेख अफताव है। तीनों पद्मपुकुर स्थित एक चमड़े के कारखाने में काम करते हैं।
सूत्रों के अनुसार पीडि़ता उत्तर 24 परगना जिले के मीनाखा इलाके की रहने वाली है। वह अक्सर पद्मपुकुर इलाके से अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए बस पर सवार होती थी। 26 जनवरी की रात को भी वह पद्मपुकुर से एक सरकारी बस पर चढ़ी। गणतंत्र दिवस की वजह से छुट्टी का दिन होने के कराण बस में यात्रियों की संख्या कम थी। पीडि़ता ने बताया कि उसके पीछे तीनों आरोपी भी उसी बस में चढ़े। तीनों उसकी सीट के सामने खड़े हो गए और उसे भद्दे तरीके से इशारा करने लगे। यही नहीं, वे युवती के बारे में भद्दी-भद्दी टिप्पणियां भी करने लगे थे। पीडि़ता कुछ कहती, उससे पहले ही तीनों उसके शरीर को छूने का प्रयास भी किए। उनके इस आचरण से परेशान होकर पीडि़ता चीखने और चिल्लाने लगी। उन्हें गाली-ग्लौज भी दी। आरोप है कि पीडि़ता के विरोध करने पर उसके सहयात्री भी उन आरोपियों को डराने-धमकाने लगे। ऐसा करने पर तीनों ने फोनकर अपने साथियों को बुला लिया और बाईपास संलग्न इलाके में बस को रोक कर बस यात्रियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। घटनास्थल से थोड़ी दूर खड़े एक ट्रैफिक कांस्टेबल ने तुरंत घटना की जानकारी प्रगति मैदान थाने को दी। खबर मिलते ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीडि़ता के बयान को भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तीनों को सोमवार को अलीपुर अदालत में पेश करेगी।

Home / Kolkata / चलती बस में युवती के साथ छेड़छाड़, 3 गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.