पुलिस ने इस मामले में मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम कौशिक पत्रदार उर्फ बुबाई तथा विवेक सिंह उर्फ विक्की है। दोनों को सोमवार को अदालत ने 10 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
जांच में सामने आया है कि शनिवार की रात को चयन तीनों ने एक साथ शराब पी। रविवार की सुबह उसका लटकता हुआ शव बरामद हुआ। मामले की जांच कर रही पुलिस को उस समय आश्चर्य हुआ जब शव के हाथ पीछे की ओर बंधे पाए गए। कड़ाई से पूछताछ में उसके दोनों दोस्तों ने सच उगल दिया। सोमवार को मौके पर फोरेसिंक दल पहुंचा और मौके से नमूने संग्रहित किए।
वहीं दूसरी ओर चयन की प्रेमिका हत्या की खबर पाकर रविवार से गुमसुम थी। किसी से बात नहीं कर रही थी। सोमवार को उसके घर से उसका लटकता हुआ शव बरामद हुआ। उसे कल्याणी के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार चयन मोबाइल कम्पनी में अच्छे-खासे वेतन पर काम करता था।
पुलिस का अनुमान है कि अच्छे वेतन और प्रेमिका के कारण उसके दोनों दोस्त ईष्या करते थे। दोनों ने उसे पहले शराब पिलाई, उसके बाद उसकी हत्या कर दी।