scriptजीएनएलएफ नेता जेबी तामांग गिरफ्तार, पार्टी ने दी आंदोलन की धमकी | GNLF Leader JB Tamang Arrested | Patrika News

जीएनएलएफ नेता जेबी तामांग गिरफ्तार, पार्टी ने दी आंदोलन की धमकी

locationकोलकाताPublished: Mar 24, 2019 10:29:07 pm

श्रमिक नेता की गिरफ्तार के बाद दार्जिलिंग में राजनीतिक माहौल हुआ गर्म में राजनीतिक माहौल हुआ गर्म

Kolkata West Bengal

जीएनएलएफ नेता जेबी तामांग गिरफ्तार, पार्टी ने दी आंदोलन की धमकी

सिलीगुड़ी/कोलकाता

गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट (जीएनएलएफ) पार्टी के श्रमिक संगठन के अध्यक्ष जेबी तामांग को शनिवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह यह खबर सार्वजनिक होते ही पहाड़ से लेकर समतल तक राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। जीएनएलएफ पार्टी के महासचिव महेंद्र छेत्री ने जेबी तमांग की गिरप्तारी का विरोध करते हुए कहा कि तामांग को राजनीतिक मोहरा बनाया गया है। पिछले दिनों जो जीएनएलएफ ने भाजपा के साथ दिल्ली में गठबंधन की घोषण की थी, उसे लेकर ही यह गिरफ्तारी हुई है। छेत्री ने कहा कि तमांग को किस मामले में गिरफ्तार किया गया है? इस बारे में जिला पुलिस कुछ नहीं बोल रही है। उन्होंने कहा कि जेबी तामांग को किस मामले में गिरफ्तार किया गया है, पुलिस को उसकी जानकारी देनी होगी, अन्यथा जीएनएलएफ पार्टी की उच्च स्तरीय नेता लॉयन ऑर्डर को ध्यान में रखते हुए आंदोलन पर उतरेंगे। उन्होंने दबी आवाज में यह भी संकेत दे दिया कि अगर उनके नेता को झुठे केस में फंसाया गया तो एक बार फिर से पहाड़ पर आंदोलन शुरू हो सकता है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार वर्ष 2018 में चाय बागान श्रमिक संगठन के तरफ से उत्तर कन्या में अपनी मांगों के समर्थन को लेकर आंदोलन चलाया गया था। इस संबंध में नक्सलबाड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया था। उसी मामले में तमांग को गिरफ्तार किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो