कोलकाताPublished: Mar 19, 2020 03:58:19 pm
Vanita Jharkhandi
– साल्टलेक के सुकांत नगर इलाके की घटना
बकरी चोरी के आरोप में युवक की सामूहिक पिटाई
साल्टलेक . साल्टलेक के सुकांत नगर इलाके से एक व्यक्ति को बकरी चोरी के आरोप में पकड़कर सामूहिक पिटाई की गई। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। अन्य कुछ आरोपी वहां से भागने में सफल रहे। सूत्रों के अनुसार सुकान्त नगर इलाके में गत कुछ दिनों से लगातार बकरी चोरी की घटना घट रही थी। बुधवार की सुबह भी कुछ लोग गाड़ी से बकरी ले जा रहे थे। लोगों की नजर उन पर पड़ी तो वे उनका पीछा किए। इस दौरान एक को पकड़ लिया गया, पर अन्य दो भागने में सफल हो गए। लोगों ने गिरफ्त में आए व्यक्ति की जबरदस्त पिटाई की। दक्षिण थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिनों से लगातार लोगों की बकरी चोरी हो रही थी। तकरीबन 50 से अधिक बकरी गायब हुई है। पुलिस के पास शिकायत करने पर भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। ऐसे में लोगों को जैसे ही चोरी करते हुए व्यक्ति मिला तो उसे पुलिस को सौंपने से पहले लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ करके अन्य लोगों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।