कोलकाताPublished: Aug 22, 2019 04:32:20 pm
Vanita Jharkhandi
– डकैतों ने गोली चलाई, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
स्वर्ण व्यवसायी को लूटा और चालक का किया अपहरण
चापड़ा . नदिया के चापड़ा थाना इलाके के सीमानगर में कुछ डकैतों ने स्वर्ण व्यवसायी को लूटा तथा उसके गाड़ी के चालक का अपहरण कर लिया। डकैतों ने स्वर्ण व्यवसायी की गाड़ी पर गोली चलाई तथा हाथ से बैग लेकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद नैहाटी के स्वर्ण व्यवसायी राजू घोष का परिवार दहशत का आलम है। पुलिस मामले की जांच पर जुटी है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को राजू घोष कुछ दुकानों में गहनों की डिलिवरी करने के लिए अपनी गाड़ी में सवार होकर निकला था। उन्हें करीमपुर व तेहट्ट की कई दुकानों में गहने देने के बाद वापस घर लौट रहे थे। गाड़ी जैसे ही सीमानगर पहुंची वैसे ही सात-आठ लोग गाड़ी के सामने खड़े हो गए और गोली चलाई। गोली सीधे कांच में लगी। उसके बाद वे सारे गाड़ी के पास आए और स्वर्ण व्यवसायी के हाथ से बैग छीन लिया और चालक को उतार लिया। इस घटना की जानकारी रात को ही थाने में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने हालीम शेख नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ चल रही है।