scriptग्राम पंचायत प्रधान के पति को दिन-दहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर. | Gram Panchayat Pradhan's husband was shot dead, condition critical. | Patrika News

ग्राम पंचायत प्रधान के पति को दिन-दहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर.

locationकोलकाताPublished: Jun 04, 2019 04:42:57 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– मुर्शिदाबाद जिले के नवदा थाना क्षेत्र के आमतल्ला इलाके में ग्राम पंचायत प्रधान के पति पर दिन-दहाड़े गोली चलाने का मामला सामने आया है। सोमवार की सुबह घटी इस घटना में ग्राम पंचायत प्रधान रिंकी मंडल के पति रजत राय को दो गोलियां लगी हैं।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

ग्राम पंचायत प्रधान के पति को दिन-दहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर.

कोलकाता. मुर्शिदाबाद जिले के नवदा थाना क्षेत्र के आमतल्ला इलाके में ग्राम पंचायत प्रधान के पति पर दिन-दहाड़े गोली चलाने का मामला सामने आया है। सोमवार की सुबह घटी इस घटना में ग्राम पंचायत प्रधान रिंकी मंडल के पति रजत राय को दो गोलियां लगी हैं। उन्हें गंभीर हालत में कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह रजत आमतल्ला इलाके में बाजार करने गए हुए थे। अचानक कुछ बाईक सवारों ने उनका रास्ता रोका और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली उसके सर और दूसरी गोली पेट में लगी। गोली लगने की वजह से वे घटनास्थल पर ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने हमलावरों को पकडऩे की कोशिश तो की लेकिन वे वहां से भाग खड़े हुए। रजत को तत्परता के साथ मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर उसे कोलकाता के एक अस्पताल में स्थानातंरित करा दिया गया है। उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बारे में अवगत होने के बाद से ही मुर्शिदाबाद जिले के तृणमूल कांग्रेस के कई बड़े नेता अस्पताल में उनका हाल जानने पहुंच चुके हैं। उल्लेखनीय है कि गोलीबारी की यह घटना आपसी रंजिश की वजह से घटी है या इसके पीछे भी कोई राजनैतिक कारण है? यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। नवदा थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो