scriptश्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई | Great celebration was concluded on Lord Krishna Janmashtami | Patrika News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई

locationकोलकाताPublished: Sep 02, 2018 09:26:51 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– रास्तों पर चलते दिखे श्रीकृष्ण बांसुरी बजाते हुए

kolkata west bengal

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई

– विश्व हिन्दू परिषद ने मनाया स्थापना दिवस

कोलकाता . विश्व हिन्दू परिषद के अन्तर्गत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उद्यापन समिति, उत्तर कोलकाता के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर नगर संकीर्तन व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समिति की ओर से शैलेश बागड़ी ने बताया कि यह शोभायात्रा भूपेन बोस एवेन्यु से होते हुए श्यामबाजार, हाथी बागान, हेदुआ, बिड्रेन स्ट्री, कम्पनी बागान, बीके पॉल होते हुए वापस विश्वहिन्दू परिषद में वापस आई। इस मौके पर कई झांकियां तैयार की गई थी जिसमें सुदर्शन चक्र धारण करने वाले कृष्ण के साथ ही बांसुरी बजाते हुए भी श्रीकृष्ण के साथ ही पाण्डव आदि का रूप लेकर बालक समूह ने लोगों को मोह लिया। शोभायात्रा में बच्चों की बड़ी संख्या श्रीकृष्ण के रूप में बांसुरी बजाते हुए शोभायात्रा में नजर आई। मौके पर अतिथि के रूप में समाजसेवी संजय मण्डल, बृजेश झा, ब्रजेश बागड़ी, राजू लाट, महेश केडिया, बृजेश राठी, दिनेश रतेरिया सहित गणमान्य लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं में प्रदीप अग्रवाल, श्रीपाल जैन, भाष्कर माइती, पंचम जायसवाल, राहुल चमडिय़ा, राज कुमार महतो, सौरिश मुखर्जी, ईश्वर दयाल साव सहित विशिष्ट लोग ने सक्रिय भूमिका निभाई। शैलेश बागड़ी ने बताया कि यह शोभायात्रा निकालने का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठिनत करना है।
विश्वहिन्दू परिषद का स्थापना दिवस हर वर्ष ही मनाया जाता है। इस बार उसे बड़े रूप में किया जा रहा है। श्रीकृष्ण किसी राजनीति पार्टी के नहीं है। यह पूरी तरह से हमारे धार्मिक आयोजन है इससे राजनीति का कोई लेना-देना नहीं है। राज्य की मौजूदा स्थिति को देखते हुए भगवान का ध्यान करते हुए अधर्म का नाश और धर्म की स्थापना के लिए कामना करना है। यदि अन्य राजनीति पार्टी भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाती है तो मनाना ही चाहिए। क्योंकि भगवान श्री श्रीकृष्ण किसी राजनीति पार्टी के लिए बंटे नहीं है। इस तरह की शोभायात्रा पूरे राज्यभर में निकाली गई है।

सचिन्द्र नाथ सिन्हा, सचिव, पूर्व संगठन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो