scriptफंदे पर लटका मिला महिला का शव, घर से गायब 72 हजार रुपए | hanged body o f a lady found, 72,000 also lost from house. | Patrika News

फंदे पर लटका मिला महिला का शव, घर से गायब 72 हजार रुपए

locationकोलकाताPublished: Mar 15, 2019 03:39:11 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

दक्षिण 24 परगना जिले के पारुलिया कोस्टल थाना क्षेत्र के भुषना गांव में एक महिला का फंदे पर लटका हुआ शव पाया गया। मृतका का नाम बेगम बीवी (36) है। मंगलवार की रात उसका शव उसके कमरे से फंदे पर लटका मिला।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

फंदे पर लटका मिला महिला का शव, घर से गायब 72 हजार रुपए

– संदेह चोरी पकड़े जाने पर अपराधियों ने की हत्या

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के पारुलिया कोस्टल थाना क्षेत्र के भुषना गांव में एक महिला का फंदे पर लटका हुआ शव पाया गया। मृतका का नाम बेगम बीवी (36) है। मंगलवार की रात उसका शव उसके कमरे से फंदे पर लटका मिला। उसके घर से 72 हजार रुपए और कुछ गहने भी गायब थे। सूत्रों के अनुसार मंगलवार की शाम उसके परिजन पड़ोस के गांव में अपने रिश्तेदार के घर गए हुए थे। बेगम घर पर अकेली थी। देर रात जब उसके ससुरलवाले घर लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला हुआ पाया। रात को घर का दरवाजा खुला देखकर उन्हें संदेह हुआ। वे घर के अंदर पहुंचे तो सबकुछ बिखरा हुआ था। बार-बार आवाज लगाने के बाद भी जब बेगम अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो वे अंदर गए, जहां उन्हें वह फंदे पर लटकी हुई मिली। उसके कमरे में रखा अलमारी खुला पड़ा था। उसके कमरे की सारी चीजें इधर-उधर फेंकी हुई थी। अलमारी के अंदर रखे 72 हजार रुपए नकद सह कुछ गहने भी गायब थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के ससुरालवालों ने पुलिस के पास दावा किया है कि उनकी बहू की हत्या की गई है। उनके अनुसार संभवत: घर में कोई चोर घुसा था जिसने पहले तो रुपए और गहनों पर हाथ साफ किए। बाद में उनकी बहू की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने अब तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो