scriptअस्पताल में फंदे से लटका मिला मरीज का शव | hanged body of a patient found in hospital. | Patrika News

अस्पताल में फंदे से लटका मिला मरीज का शव

locationकोलकाताPublished: May 27, 2019 03:47:10 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– आरोप, अस्पताल की लापरवाही से गई जान।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

अस्पताल में फंदे से लटका मिला मरीज का शव

कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ थाना क्षेत्र के बैरकपुर स्थित एक निजी अस्पताल में एक मरीज का फंदे पर लटका शव बरामद किया गया। मृतक का नाम संतोष मंडल है। वह नदिया जिले के करीमपुर का रहने वाला था। गत 20 मई को उसके परिजनों ने उसे पेट दर्द की समस्या के साथ अस्पताल में भर्ती कराया था। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह नर्सिग होम प्रबंधकों ने उसके परिजनों ने संतोष के मौत की जानकारी दी।

एक ओर जहां अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि रोगी ने आत्महत्या की है। वहीं उसके परिजनों के अनुसार अस्पताल की लापरवाही की वजह से मौत हुई है। उनका दावा है कि दर्द से परेशान होकर उसने यह कदम चुना है। उनके अनुसार 20 तारीख को अस्पताल में पेट दर्द से परेशान मरीज को डॉक्टरों ने इलाज किया था। उसके बाद उसका दर्द थोड़ा कम हो गया था। शुक्रवार को फिर से उसका दर्द बढ़ गया लेकिन डॉक्टरों ने कोई ध्यान नहीं दिया। उसके बाद ही अगले दिन उसकी मौत की खबर सामने आई। टीटागढ़ थाने की पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही के आरोपों को नकार दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो