scriptथम नहीं रही मासूमों से हैवानियत | Happiness with not being thirsty | Patrika News

थम नहीं रही मासूमों से हैवानियत

locationकोलकाताPublished: Dec 12, 2017 11:19:26 am

महानगर में मासूमों के साथ हैवानियत थमने का नाम नहीं ले रही। एक के बाद एक लगातार इस तरह की घटनाएं समाज के सभ्य होने पर प्रश्नचिन्ह

rape

कोलकाता. महानगर में मासूमों के साथ हैवानियत थमने का नाम नहीं ले रही। एक के बाद एक लगातार इस तरह की घटनाएं समाज के सभ्य होने पर प्रश्नचिन्ह लगा रही हैं। इस बार टेंगरा थानान्तर्गत ३४ नम्बर पाड़ा रोड इलाके में रविवार रात एक पांच साल की बच्ची से ज्यादती के आरोप में आरोपी भानु सरदार (४०) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह टेंगरा इलाके में पीडि़ता के घर के पास ही रहता है। घटना के बाद पीडि़ता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस के मुताबिक भानु रविवार को पीडि़ता को फुसलाकर अपने घर ले गया और हैवानियत की। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बाद में पता चला कि वह पड़ोस के युवक के घर में है। इसके बाद परिजन भानु के घर पहुंचे, तो पीडि़ता को रोते देख लोगों को संदेह हुआ। बच्ची से पूछे जाने पर उसने सारी आपबीती बता दी।


इसके बाद परिजनों ने भानु को पकड़ कर जमकर पिटाई की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भानु को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीडि़त को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नदिया में ४ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
राज्य में यौन उत्पीडऩ की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। नदिया के हांसखाली में ४ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटी। रविवार रात को बच्ची के परिजनों ने हांसखाली थाने में मामला दर्ज कराया है।


आरोपी व्यक्ति फरार है। परिवार के सूत्रों ने बताया कि शनिवार शाम को बच्ची पड़ोसी की पोती के साथ खेल रही थी। तभी आरोपी बहलाकर उसे ले गया व उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची ने घर आकर माता-पिता को सारी बात बता दी। परिजनों ने हांसखाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस उसके परिवारवालों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


७ दिनों में दुष्कर्म क ी ३ घटनाएं
नदिया के हांसखाली में पिछले ७ दिनों में दुष्कर्म की कुल ३ घटनाएं घटी हैं। मालूम हो कि ४ दिन पहले एक गृहशिक्षक को छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा गया था। वहीं कुल ६ दिन पहले उसी इलाके में दुष्कर्म के मामले में आरोपी कोई और नहीं बल्कि पीडि़ता का मामा था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो